नहीं हाथ लगे पैसे तो कार से बांधकर एटीएम मशीन ले उड़े चोर, वीडियो वायरल

सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में एसबीआई एक एटीएम को तोड़ने में नाकाम रहे चोर उसे उखाड़ ले गए। चोर एटीएम के अंदर 29.55 लाख रुपये लेकर मौके से फरार हो गए। घटना शुक्रवार सुबह के समय की बताई जा रही है। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि चोर कार से एटीएम मशीन को बांधकर सड़क पर घसीटते हुए ले जाते दिख रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एटीएम को एक बोलेरो गाड़ी से बांधकर ले जाया गया

एटीएम को एक बोलेरो गाड़ी से बांधकर ले जाया गया

मामला अमरपाटन थाना क्षेत्र का है जहां गुरूवार देर रात चोरों ने अमरपाटन-सतना मार्ग पर स्थित SBI का एटीएम उखाड़ कर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि यह घटना जिले के अमरपाटन शहर में सुबह 1.47 से 2.08 बजे के बीच हुई। फुटेज में देखा जा सकता है कि एटीएम को एक बोलेरो गाड़ी से बांधकर ले जाया गया था। इसके बाद आरोपियों ने एटीएम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों को खराब करने के लिए कुछ स्प्रे का इस्तेमाल किया था।

मशीन में 29.55 लाख रुपये नकद थे

पुलिस के मुताबिक, मशीन 1.47 बजे तक काम कर रही थी। उसके बाद काम करना बंद कर दिया है। पुलिस ने बताया कि, हमें कंट्रोल रूम से जानकारी मिली है। मशीन में 29.55 लाख रुपये नकद थे। अमरपाटन पुलिस स्टेशन के प्रभारी आरपी मिश्रा ने मीडिया को बताया कि कितने लोग शामिल थे, अभी तक ऐसा कोई फुटेज या वीडियो नहीं मिला है। पुलिस ने बताया कि, कुछ दूरी पर स्थित एक अन्य दुकान पर तैनात गार्ड ने कुछ असामान्य गतिविधि को देखा। उसने अपने मालिक को सूचित किया। इसके बाद दुकान के मालिक ने डायल 100 पर सूचना दी।

सीसीटीवी कैमरों को सिल्वर-ग्रे रंग के स्प्रे का इस्तेमाल कर डिफ्यूज किया

सीसीटीवी कैमरों को सिल्वर-ग्रे रंग के स्प्रे का इस्तेमाल कर डिफ्यूज किया

पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, तब तक चोर फरार हो चुके थे। जिले में संभवत: यह पहली ऐसी घटना है, जिसमें चोर एक पूरी एटीएम मशीन उखाड़कर ले गए। पुलिस ने बताया कि, चोरों ने गैस कटर या किसी अन्य उपकरण का इस्तेमाल नहीं किया था। संभवत: उन्होंने मशीन को स्टील की चेन का उपयोग करके अपने वाहन से बांधा और फिर एटीएम मशीन को उखाड़ ले गए। उन्होंने बताया कि चोरों ने एटीएम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों को सिल्वर-ग्रे रंग के स्प्रे का इस्तेमाल कर डिफ्यूज कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+