IIT बॉम्बे में संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने छात्रों से जलवायु को बर्बाद करने वालों के लिए काम ना करने की अपील

IIT बॉम्बे में संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने छात्रों से जलवायु को बर्बाद करने वालों के लिए काम ना करने का किया अनुरोध

UN Secretary General: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस बुधवार को मुंबई आईआईटी में पढ़ने वाले छात्रों के साथ मुखातिब थे। गुटेरेस ने छात्रों से अक्षय ऊर्जा विकसित करने के लिए जिस Planetary Emergenc y सामना कर रहे है उससे निपटने के लिए अपनी प्रतिभा का उपयोग करने का आग्रह किया। इसके साथ ही उन्‍होंने छात्रों से हमारी जलवायु को बर्बाद करने वालों के लिए काम नहीं करने का भी अनुरोध किया।

UN Secretary General

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान(आईआईटी) बॉम्बे में छात्रों को संबोधित करते हुए गुटेरेस ने कही। उन्‍होंने कहा मैं आज यहां देख सकता हूं कि भारत के रिसर्च और स्‍टार्टअप काफी मजबूत हैं।

दो दिवसीय भारत दौरे पर आए गुटेरेस ने आगे कहा

मैं छात्रों से रिकवेस्‍ट करता हूं कि वे अक्षय प्रौद्योगिकी विकसित करने और प्रदूषण और जैव विविधता के नुकसान के नए समाधान खोजने के लिए हमारे सामने आने वाले संकटों से निपटने में अपनी प्रतिभा का उपयोग करें। उन्‍होंने आगे कहा मैं आपसे सम्मानपूर्वक आग्रह करता हूं कि उन लोगों के लिए काम न करें जो हमारी जलवायु को बर्बाद कर रहे हैं।

गुटेरेस ने आगे कहा

जलवायु परिवर्तन से लड़ने और तापमान को नियंत्रण में रखने के लिए विकसित और विकासशील देशों के बीच ऐतिहासिक समझौते की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जी20 देश 80 प्रतिशत वैश्विक उत्सर्जन के लिए जिम्मेदार हैं और उन्हें ग्रीनहाउस गैसों में कटौती का बीड़ा उठाना चाहिए। उन्‍होंने कहा यह पहले से ही भारत की अर्थव्यवस्था, कृषि और खाद्य क्षेत्र और करोड़ों लोगों के स्वास्थ्य, जीवन और आजीविका के लिए एक गंभीर खतरा है।

बांम्‍बे आईआईटी के स्‍टूडेन्‍ट्स को संबोधित करते हुए गुटेरेस की ये क्लिप संयुक्त राष्ट्र महासचिव के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+