यूएन में पाक की किरकिरी, कश्मीर मामलें में हस्तक्षेप से किया इनकार
नई दिल्ली। सीमा पर भारतीय जवानों के मुंहतोड़ जवाब के बाद यूएन में भी पाक को मुंह की खानी पड़ी है। यूएन ने पाकिस्तान के उस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है जिसमें पाक ने कश्मीर मामले में यूएन से हस्तक्षेप की मांग की थी। पाकिस्तान के लिए अंतर्राष्ट्रीय मंच पर यह बहुत बड़ी किरकिरी है।

सीमा पर सीजफायर उल्लंघन का भारत की ओर से मुंहतोड़ जवाब दिये जाने के बाद हताश पाक के लिए यूएन का फैसला और निराशा लेकर आया। पाक ने कुछ दिनों पहले सीमा पर चल रही गोलीबारी और कश्मीर मुद्दे पर हस्तक्षेप के लिए यूएन को पत्र लिखा था जिसे यूएन ने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि यह दोनों देशों का आपसी मामला है। यूएन ने दोनों देशों को इस मामले को आपस में सुलझाने को कहा है।
आपको बता दें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज ने यूएन के महासचिव बान की मून को पत्र लिखकर कश्मीर मुद्दे पर दखल की मांग की थी। यही नहीं उन्होंने यूएन के सीनेटर्स से भी इस मामले में दखल की मांग की थी, जिसे यूएन ने ठुकरा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications