व्यापमं घोटाले की गूंज यूएन में सुनाई दी, पत्रकार की मौत की जांच की मांग उठी
भोपाल। मध्य प्रदेश के व्यापमं घोटाले की गूंज अब युनाइटे नेशन में भी सुनाई देने लगी है। यूएन ने इस मामले की रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकार अक्षय सिंह की संदिग्ध मौत की जांच की मांग की है।

यूएन की डायरेक्टर जनरल इरिना बोकोवा ने अक्षय सिंह की मौत पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि इस मामले की जांच के लिए भारत को हर संभव कोशिश करनी चाहिए। जिससे लोगों तक जानकारी पहुंचाने वाले लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके।
इरिना ने कहा कि पत्रकारों सूचना पहुंचाने की पूरी आजादी होनी चाहिए और उन्हें पुख्ता सुरक्षा सहित ऐसा माहौल मुहैया कराना चाहिए जिससे कि पत्रकारिता पर आंच नहीं आये और ऐसे मामलों में आरोपियों को सजा जरूर मिलनी चाहिए।
गौरतलब है कि व्यापमं घोटाले की जांच कर रहे पत्रकार अक्षय सिंह की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी थी। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की जांच सीबीआई को दे दी है। वहीं सीबीआई ने इस मामले की तेजी से जांच करते हुए अबतक 8 एफआईआर दर्ज कर ली है।












Click it and Unblock the Notifications