BJP में हलचल जारी, पार्टी का संदेश लेकर आडवाणी से मिलने पहुंची उमा

एक्जिट पोल के नतीजों से मिल रहे सकारात्मक संकेतों पर भाजपा में सरकार बनाने और नेताओं की नई जिम्मेदारी तय करने के लिए विचार-विमर्श शुरू हो गया है। इसी कड़ी में भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी से पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह, अरूण जेटली और नितिन गडकरी ने बुधवार को मुलकात की थी। भाजपा खेमे में गुरूवार को भी सियासी हलहच तेज है।
इस बीच भाजपा की फायरब्रांड नेता उमा भारती आडवाणी से मिलने उनके निवास स्थान पर पहुंची। उमा पार्टी का संदेश लेकर उनके पास आई थी। आडवाणी से मुलाकात के बाद उमा ने उन्हें भरासा दिलाया कि पार्टी में उन्हें सकारात्मक रोल मिलने वाला है।
अब तक सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक आडवाणी को उनकी वरिष्ठा के मुताबिक पगद देने पर विचार किया जा रहा है। पह ले खबर आई कि उन्हें भाजपा में सोनिया गांधी का रोल मिलेगा, लेकिन बाद में खबर आई कि चेयरपर्सन का रोल खुद मोदी अपने पास रखना चाहते है। ऐसे में उन्हें लोकसभा का अध्यक्ष बनाए जाने की बात सामने आने लगी है।












Click it and Unblock the Notifications