सोनिया के खिलाफ रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी उमा भारती!

रायबरेली में कांग्रेस को कड़ी टक्कर देने की कोशिश में भाजपा सोनिया गांधी के खिलाफ फायरब्रांड हिन्दुत्व नेता उमा भारती को चुनावी मैदान में उतारने पर विचार कर रही है। पार्टी के करीबी सूत्रों की माने तो भाजपा उमा भारती को झांसी के बजाए उत्तर प्रदेश के रायबरेली से चुनाव लड़ाने के प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर रही है।
दरअसल भाजपा ने पहले ही उमा भारती के लिए झांसी सीट तय कर दिया था, लेकिन सूत्रों का मानना है कि उमा भारती के राजबरेली से चुनाव लड़ने पर कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को कड़ी चुनौती दी जा सकती है।
योगगुरु बाबा रामदेव ने भी रायबरेली से उमा भारती की उम्मीदवारी का समर्थन करते हुए इस संबंध में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से अनुरोध किया है। बाबा रामदेव ने ट्वीट किया कि मैं भाजपा से अपील करता हूं कि वह अपनी मजबूत नेता उमा भारती को रायबरेली में सोनिया गांधी के खिलाफ उतारे।












Click it and Unblock the Notifications