शताब्दी एक्सप्रेस में TTE से नाराज उमा भारती ने की रेल मंत्री से शिकायत
शताब्दी एक्सप्रेस में अपने खराब अनुभव के बाद उमा भारती ने टीटीई को लेकर रेल मंत्री से शिकायत की है। उन्होंने टीटीई के बर्ताव पर सवाल खड़ा किया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती शताब्दी एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान टीटीई के बर्ताव से काफी नाराज हैं। उन्होंने इसकी रेल मंत्री से भी शिकायत की है। उमा भारती ने ट्वीट करके रेल मंत्री से टीटीई के बर्ताव की शिकायत की है।
उमा भारती ने ट्वीट करके लिखा, जब से नई दिल्ली-भोपाल शताब्दी ट्रेन शुरू हुई है तब से मैं इस ट्रेन में यात्रा करती हूं। मैं पहले खजुराहो से सांसद थी तब झांसी से बैठती थी फिर भोपाल से सांसद हो गई शताब्दी में खूब बैठी।
उमा भारती ने कहा ऐसा पहली बार हुआ है कि मुझे आज शताब्दी ट्रेन मैं झांसी से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन की यात्रा के दौरान शिकायत करनी पड़ी। मैं आज झांसी से बैठी तो मेरा डिब्बा पूरा खाली था।
ट्रेन में मैं थी और मेरे सुरक्षाकर्मी मेरी देखरेख के लिए आना-जाना कर रहे थे कि अचानक बीना स्टेशन के बाद 4-5 टी.टी. लोगों का झुंड आया और उसी डिब्बे में पीछे आकर बैठा और उनका बर्ताव, यूनिफॉर्म, कार्य स्थली और जिम्मेवारी के अनुरूप नहीं था।
मेरी सिक्योरिटी वालों की शिकायत पर ट्रेन सुपरिंटेंडेंट ने स्थितियों को नियंत्रित किया। मेरे सुरक्षाकर्मियों ने इस संबंध में रेलवे से शिकायत की है।
मेरी सिक्योरिटी वालों की शिकायत पर ट्रेन सुपरिंटेंडेंट ने स्थितियों को नियंत्रित किया। मेरे सुरक्षाकर्मियों ने इस संबंध में रेलवे से शिकायत की है।












Click it and Unblock the Notifications