साध्वी उमा भारती: राजा भागीरथ के बाद नरेंद्र मोदी करेंगे गंगा नदी का उद्धार
नई दिल्ली। मोदी कैबिनेट में जल संसाधन और नदी सफाई मंत्रालय का पदभार ग्रहण करने के बाद साध्वी उमा भारती ने कहा है कि 'गंगा नदी की सफाई करना मेरा सौभाग्य है।' उमा ने कहा कि नदियाें ने युगों-युगों से भारत को एक नई पहचान दिलाई है। गंगा की सफाई में सिर्फ उमा नहीं बल्कि पूरी भाजपा और संघ एकसाथ है।
उमा ने अपना कार्यभार संभालते ही कहा कि नदियों से ही भारत की पहचान होती है। यदि भारत में नदियों की ही दुर्दशा होगी तो भारत अपनी पहचान और संस्कृति धीरे-धीरे खो देगी। विपक्षी दल कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उमा ने कहा कि पिछले 10 सालों के कार्यकाल में कांग्रेस ने गंगा नदी समेत यमुना और अन्य नदियों के लिए करोड़ों रुपए का बजट पेश किया लेकिन काम एक भी पैसे का नहीं हुआ। बजट का पैसा और सफाई से ताल-मेल बिठाकर भाजपा की सरकार हर मामले की जांच करेगी।
पदभार संभालने के साथ ही उमा बरसीं कांग्रेस पर:
जल संसाधन और पुर्नजीवन मंत्रालय संभालने के साथ ही उमा भारती विपक्षी दल कांग्रेस पर पूरी तरह से बरस पड़ीं। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मोदी कैबिनेट के अंदर उमा और स्मृति जैसे नेता दसवीं भी पास नहीं है और मंत्रालय संभालने लगे हैं। इसी बात का उत्तर देते हुए उमा ने स्मृति का बचाव करते हुए कहा कि स्वयं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ही ये बता दें कि उन्होंने कहां तक शिक्षा ग्रहण की है। उमा ने यह भी कहा कि जब इरादों से बात बनती हो तो फालू की बातों पर ज्यादा ध्यान देने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कांग्रेस अभी तक अपनी करारी हार और मोदी की लहर को भूल नहीं पाई है।
-
UDAN 2.0 Scheme: देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे, केंद सरकार ने उड़ान-2.0 योजना को दी मंजूरी -
Lockdown 6th Anniversary: 6 साल पहले लगा था COVID लॉकडाउन, फिर क्यों सता रहा डर? भारत को सिखा गया ये 4 सीख -
Women Reservation: 2029 से पहले 33% महिला आरक्षण! लोकसभा सीटें 816, महिला MP की संख्या 273, हर डिटेल -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका












Click it and Unblock the Notifications