PM मोदी ने की रूसी राष्ट्रपति पुतिन से बात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली, 24 फरवरी: यूक्रेन में रूस के हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शाम रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की है। राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के संबंध में हाल के घटनाक्रम के बारे में प्रधानमंत्री मोदी को जानकारी दी। पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन के बीच 'हिंसा को तत्काल बंद करने' की अपील की है। इसके साथ ही दोनों देशों के प्रमुखों के बीच यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को लेकर भी बात की।

Ukraine crisis PM Narendra Modi speaks to Russian President Vladimir Putin

पीएमओ की ओऱ से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने लंबे समय से चले आ रहे विश्वास को दोहराया और कहा कि रूस और नाटो के बीच मतभेद केवल बातचीत से ही सुलझाए जा सकते हैं। पीएमओ ने बताया कि, पीएम मोदी ने हिंसा को तत्काल बंद करने की अपील की, और राजनयिक वार्ता और वार्ता के रास्ते पर लौटने के लिए सभी पक्षों से ठोस प्रयास करने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया प्रधान मंत्री मोदी ने यूक्रेन में भारतीय नागरिकों, विशेष रूप से छात्रों की सुरक्षा के बारे में भारत की चिंताओं के बारे में रूसी राष्ट्रपति पुतिन को भी अवगत कराया और बताया कि भारत उनके सुरक्षित निकास और भारत लौटने को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है।

पीएमओ ने बताया कि, पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि उनके अधिकारी और राजनयिक दल सामयिक हितों के मुद्दों पर नियमित संपर्क बनाए रखेंगे। उधर रूस पर यूके, यूएस, ऑस्ट्रेलिया, जापान आदि द्वारा कुछ प्रतिबंध लगाए गए हैं। जिसके बाद रूस ने इन प्रतिबंधों के मद्देनजर आज अपनी काउसिल का एक अहम बैठक बुलाई है।

फ्रांस के इमैनुअल मैक्रों ने कहा कि यूक्रेन पर रूस का हमला यूरोपीय इतिहास में 'टर्निंग प्वाइंट' साबित होगा और इसके 'हमारे जीवन के लिए गहरे, स्थायी परिणाम' होंगे। वहीं रूस ने दावा किया है कि, उसने यूक्रेन में 11 हवाई पट्ट‍ियों समेत 70 से अधिक सैन्य ठिकानों को नष्ट कर दिया है। रूस द्वारा किए गए हमलों में अभी तक कई दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन में हजारों लोगों को अपना घर छोड़कर दूसरी जगह जाने पर मजबूर होना पड़ा है। लोगों तेजी से देश छोड़कर पड़ोसी देशों में जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+