पीएम मोदी ने पुतिन से की बात, रूसी राष्ट्रपति को सलाह- जेलेंस्की से करें सीधी बात
नई दिल्ली, 7 मार्च। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। दोनों नेताओं के बीच करीब 50 मिनट तक बात हुई जिसमें यूक्रेन में ताजा स्थिति को लेकर चर्चा हुई। राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी को यूक्रेन और रूसी टीम के बीच चल रही वार्ता की स्थिति को लेकर जानकारी दी।

समाचार एजेंसी एएनआई ने भारत सरकार के सूत्रों के हवाले से बताया है कि पीएम ने राष्ट्रपति पुतिन से यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के साथ सीधी बातचीत करने का आग्रह किया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने सूमी सहित यूक्रेन के कुछ हिस्सों में संघर्ष विराम और मानवीय कॉरिडोर की स्थापना की घोषणा की सराहना की।
बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूमी से भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द सुरक्षित निकालने के महत्व पर जोर दिया। जिस पर राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को उनकी सुरक्षित निकासी में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
Recommended Video
रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का ऐलान किया था। उसके बाद से रूस की सेनाएं यूक्रेन के अंदर आगे बढ़ती जा रही हैं। युद्ध के 12वें दिन तक रूस ने यूक्रेन के कई प्रमुख इलाकों में बढ़त बना ली है। इनमें खेरसॉन जैसे प्रमुख शहर पर कब्जे के अलावा खारकीव और कीव तक रूसी सेनाएं पहुंच चुकी हैं। रूस के खिलाफ पश्चिमी देश लगातार प्रतिबंध लगातार पुतिन पर युद्ध रोकने के लिए दबाव बना रहे हैं लेकिन अभी तक कोई शांति समझौता होता नजर नहीं आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications