दिल्ली: सेल्फी लेने के नाम पर यूक्रेन के राजूदत का मोबाइल छीन कर भागा युवक
नई दिल्ली। दिल्ली के झपटमारों ने यूक्रेन के राजदूत का मोबाइल छीन लिया। दरअसल, यूक्रेन के राजदूत इगोर पोलिखा, 20 सितंबर की सुबह सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। झपटमारों ने उनकी मोबाइल लाल किले पास उस वक्त छीन ली, जब वो फोटो क्लिक कर रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार वो जब फोटो क्लिक कर रहे थे, उसी समय एक शख्स उनके पास आया। शख्स ने इगोर के साथ फोटो क्लिक कराई और उसका छीन कर भाग गया।

घटना के बाद दिल्ली पुलिस के लिए समसया बढ़ गई है। राजदूत इगोर ने ईमेल लिख कर गृह मंत्रालय और पुलिस आयुक्त अमू्लय पटनायक से दिल्ली की ढीली कानून व्यवस्था की शिकायत की। इगोर का फोन छीनने वालों की तलाश में उत्तरी जिला पुलिस के साथ-साथ स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है।
पुलिस ने भी लाल किले के आस पास के सभी संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी है। इलाके में लगे एक सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर बदमाश की तस्वीर मिली। इसी आधार पर पुलिस जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications