दो दिन के दौरे पर यूके के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन आएंगे भारत

लंदन, 17 अप्रैल। यूके के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ऐलान किया है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर दो दिन के भारत दौरे पर आ रहे हैं। भारत दौरे पर बोरिस जॉनसन गुजरात और दिल्ली का दौरा करेंगे, वह इसी हफ्ते भारत के दौरे पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद बोरिस जॉनसन पहली बार भारत के दौरे पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक के दौरान जॉनसन मुख्य रूप से आर्थिक, डिफेंस, सिक्योरिटी और तकनीकी सहयोग के मुद्दे पर चर्चा करेंगे। भारत दौरे से पहले बोरिस जॉनसन ने कहा कि मेरी भारत यात्रा मुख्य रूप से उन चीजों पर आधारितो होगी जोकि दोनों देशों के लोगों के लिए मायने रखती है, रोजगार सृजन से लेकर आर्थिक विकास, ऊर्जा की सुरक्षा और डिफेंस जैसे मुद्दे अहम होंगे।

boris johnson

बोरिस जॉनसन भारत की यात्रा पर 21 अप्रैल को आएंगे। इस दौरान वह 21 अप्रैल को गुजरात जाएंगे और 22 अप्रैल को दिल्ली में पीएम मोदी के साथ द्वीपक्षीय बैठक में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री 2030 तक के रोडमैप को लागू कैसे किया जाए इसकी समीक्षा करेंगे। बोरिस जॉनसन ने इस यात्रा से पहले कहा कि यह जरूरी है कि अहम लोकतंत्र और दोस्त एकसाथ रहे, भारत एक अहम आर्थिक ताकत है और दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, वह यूके का अहम रणनीतिक साथी है। बोरिस जॉनसन का बयान इस लिहाज से भी काफी अहम है क्योंकि रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत के रवैये को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+