दाऊद इब्राहिम के सरेंडर के दावे पर उज्जवल निकम ने कही बड़ी बात

नई दिल्ली। लंबे समय तक दाऊद इब्राहिम के वकील रहे श्याम केसवानी के दाऊद के शर्तों के साथ भारत लौटने के दावे को उज्जवल निकम ने बकवास कहा है। स्पेशल पब्लिक प्रोसेक्यूटर उज्जवल निकम ने कहा कि सरेंडर की बात करना दाऊद का पुराना राग है, वैसे भी भिखारियों के पास कोई च्वाइस नहीं होती। उन्होंने कहा कि ये भी ध्यान देने की बात है कि दाऊद के वकील को किसने बताया कि वो सरेंडर करना चाहता है, अगर वो दाऊद से मिला है तो देश की एंजेसियों को इस पर ध्यान देना चाहिए। ये सब बकवास है और कुछ नहीं।

Ujjawal Nikam Special public prosecutor on Dawood Ibrahim lawyer sayhe wants surrender

श्याम केसवानी पहले भी दाऊद के सरेंडर को लेकर बात करते रहे हैं। बीते हफ्ते इंडिया टुडे वेबसाइट में छपी रिपोर्ट में केसवानी ने दावा किया था कि दाऊद इब्राहिम इंडिया आ सकता है अगर उसकी पुरानी शर्त को सरकार मान ले। वकील के मुताबिक दाऊद ने खुद को ऑर्थर रोड जेल में रखने से मना किया था और इस बारे में आज से पांच साल पहले मनमोहन सरकार से बात भी की गई थी, यही नहीं दाऊद के लोग इस सिलसिले में देश के मशहूर वकील राम जेठमलानी से भी लंदन में मिले थे लेकिन तब सरकार ने उसकी एक नहीं सुनी थी।

वकील ने कहा था कि अब सरकार बदल चुकी है और अगर दाऊद की बातों पर सरकार गौर फरमाएं तो वो इंडिया आ सकता है। अगर मौजूदा सरकार दाऊद की सुरक्षा की गारंटी लेती है तो वो निश्चित तौर पर भारत आएगा लेकिन इस विषय पर उससे बात करनी होगी। दाऊद के वकील ने कहा, लगता है सरकार चाहती ही नहीं है कि दाऊद भारत वापस आए तभी तो वो उसकी किसी शर्त को मानने को राजी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+