Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Collegium ने Supreme Court जज के लिए इन 2 नामों की केंद्र को भेजी सिफारिश, जानें कौन हैं?

Supreme Court Collegium: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 2 नामों की जज के तौर पर नियुक्ति के लिए केंद्र सरकार को सिफारिश भेजी है। कॉलेजियम ने तेलंगाना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस और केरल हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के नामों की सिफारिश सुप्रीम कोर्ट जज के तौर पर नियुक्ति के लिए भेजी है।

कॉलेजियम ने सुप्रीम कोर्ट जज के तौर पर नियुक्ति के लिए तेलंगाना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस उज्ज्वल भुइयां और केरल हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एस वेंकटनारायण भट्टी का नाम भेजा हैं।

Supreme Court Collegium

दरअसल, मौजूदा वक्त में सुप्रीम कोर्ट में कुल 31 जज हैं, और 3 जजों के पद खाली हैं। सुप्रीम कोर्ट में कुल जजों की स्वीकृत संख्या 34 है। वहीं इस साल में नौ जजों को भी रिटायर होना है।

बता दें कि बुधवार (5 जुलाई) को पारित एक प्रस्ताव में चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस एसके कौल, जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस सूर्यकांत के कॉलेजियम ने जस्टिस भुइयां और जस्टिस भट्टी को चिन्हित करने का फैसला किया है।

कॉलेजियम के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत होने के लिए दोनों जजों में योग्यता, ईमानदारी और क्षमता है।

जानें कौन हैं जस्टिस उज्ज्वल भुइयां और जस्टिस एस वी भाटी

तेलंगाना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस बनने से पहले जज उज्ज्वल भुइयां गुवाहाटी हाई कोर्ट के एडिशनल जज और बॉम्बे हाई कोर्ट के जज रहे हैं। इसके बाद वो 22 अक्टूबर, 2021 को तेलंगाना हाई कोर्ट के जस्टिस बने। फिर जुलाई 2022 में वो हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस नियुक्त किए गए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केरल हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एस वी भाटी आंध्र प्रदेश के जज रहे हैं। मार्च 2019 में उनको केरल हाई कोर्ट का जज बनाया गया, जिसके बाद 1 जून 2023 को चीफ जस्टिस की जिम्मेदारी सौंपी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+