SIM से आधार लिंक होने पर मिलेगी जानकारी, नहीं होगा आपके आधार कार्ड का दुरुपयोग

नई दिल्‍ली। भारत के अद्वितीय पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने सभी दूरसंचार कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे ऐसी सुविधा उपलब्ध करवाएं जिससे उनके उपभोक्ता यह सुनिश्चित कर सकें कि उनका मोबाइल सिम आधार नंबर से जुड़ चुका है। इस कदम से प्राधिकरण आधार के अनाधिकृत इस्तेमाल को सुनिश्चित करना चाहता है। UIDAI को यह जानकारी मिली है कि कुछ रिटेलर्स, ऑपरेटर्स और टैलीकॉम कंपनियों के एजेंट कथित तौर पर आधार ऑथेंटिफिकेशन फैसिलिटी का मिसयूज कर रहे हैं।

SIM से आधार लिंक होने पर मिलेगी जानकारी, नहीं होगा आपके आधार कार्ड का दुरुपयोग

UIDAI ने टेलीकॉम कंपनियों को चेताया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनके रिटेलर्स या एजेंट किसी तरह की धोखाधड़ी की गतिविधियों को अंजाम न दें। यूआईडीएआई ने 15 मार्च तक मोबाइल कंपनियों को अपने ग्राहकों को नई फैसिलिटी उपलब्‍ध कराने को कहा है।

प्राधिकरण ने कहा है कि टेलीकॉम कंपनियां एसएमएस आधारित ऐसी व्‍यवस्‍था ग्राहकों को उपलब्‍ध कराएं जिससे यह पता चल सके कि उनका मोबाइल आधार से लिंक है या नहीं। साथ ही इस व्‍यवस्‍था से ग्राहकों को यह जानकारी भी मिल सके कि उनके आधार नंबर से कोई अन्‍य मोबाइल नंबर जारी हुआ है या नहीं या कितने मोबाइल नंबर उनके आधार से लिंक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+