Aadhaar Card को लेकर भारत सरकार ने जारी किया नया नियम, नया अपडेट करवाना है जरूरी

Aadhaar Card आधार कार्ड को लेकर सरकार की ओर से एक बड़ा अपडेट जारी किया गया है। ये नया अपडेट बाल आधार के लिए आया है। जो बच्चे 5 से 15 साल की बीच के उम्र के हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने हाल ही में बच्चों के आधार कार्ड को लेकर एक गाइडलाइन जारी की है। ताजा गाइडलाइन के मुताबिक पांच और 15 साल की उम्र के बच्चों के आधार डेटा में बायोमैट्रिक जानकारी अपडेट करना अनिवार्य है।

बच्चों की बायोमेट्रिक डिटेल्स अपडेट करना अनिवार्य है

बच्चों की बायोमेट्रिक डिटेल्स अपडेट करना अनिवार्य है

यूआईडीएआई ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि 5-15 साल के बच्चों की बायोमेट्रिक डिटेल्स अपडेट करना अनिवार्य है और ऐसा करने की प्रक्रिया एकदम फ्री है। इसके अलावा, अथॉरिटी ने एक अन्य ट्वीट में घोषणा की कि बायोमेट्रिक्स अपडेट करने के बाद बच्चे के आधार नंबर में कोई बदलाव नहीं होगा। अथॉरिटी ने माता-पिता को फॉर्म भरने और बच्चों के बायोमेट्रिक डेटा को अपडेट करने के लिए नजदीकी आधार केन्द्र पर जाने की सूचना दी है।

बच्चे के आधार को दो अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट की जरूरत होती है

बच्चे के आधार को दो अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट की जरूरत होती है

बताते चलें कि 5 साल और 15 साल की उम्र पर बच्चे का आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए कोई फीस नहीं लगती है। ये पूरी तरह से फ्री होता है। यूआईडीएआई ने अपने आधिकारिक पोस्ट में यह भी बताया कि एक बच्चे के आधार को दो अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट की जरूरत होती है। पहला बायोमेट्रिक अपडेट बच्चे के 5 साल की उम्र में और दूसरा 15 साल की उम्र में कराना होगा।

नीले रंग का बाल आधार जारी किया जाता है

नीले रंग का बाल आधार जारी किया जाता है

यूआईडीएआई के अनुसार बच्चों के फिंगरप्रिंट समेत शरीर के तमाम अंगों में उम्र से साथ बदलाव होते हैं। जिसके चलते आधार में ये अपडेट कराने होते हैं। बाल आधार और साधारण आधार में अंतर स्पष्ट करने के लिए सरकार ने इसे 0-5 साल तक के बच्चों के लिए ब्लू यानी नीले रंग का बाल आधार जारी करना शुरू किया है। यह नीले रंग का आधार कार्ड 5 साल की उम्र के बाद मान्य नहीं होगा।

बच्चों के आधार कार्ड को फ्री में अपडेट कराएं

बच्चों के आधार कार्ड को फ्री में अपडेट कराएं

अगर आपके बच्चों की उम्र 5 साल हो गई है तो आप तुरंत अपने नजदीकी आधार कार्ड सेंटर पर जाएं और अपने बच्चों के आधार कार्ड को अपडेट कराएं। यह फ्री सेवा है। उसके बाद आपके बच्चों को मिला नीले रंग का बाल आधार कार्ड बदलकर सफेद रंग वाला दिया जाएगा। जिसके बाद जब आपका बच्चा 15 साल का हो जाएगा। तो एक बार फिर से अपडेट कराना होगा।

बाल आधार क्या है?

बाल आधार क्या है?

यूआईडीएआई 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए बाल आधार कार्ड जारी करता है । इसमें भी 12 अंक होते हैं। कार्ड विभिन्न कल्याणकारी लाभों तक पहुंच प्रदान करता है और जन्म से बच्चों के लिए डिजिटल फोटो पहचान प्रमाण के रूप में कार्य करता है। चूंकि पांच साल से कम उम्र के बच्चों में फिंगरप्रिंट जैसे बायोमेट्रिक्स विकसित नहीं होते हैं। बाल आधार कार्ड में फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन जैसे बायोमेट्रिक डेटा शामिल नहीं होते हैं। इसलिए सरकार ने लोगों के लिए यह अनिवार्य कर दिया है कि वे पांच वर्ष की आयु तक पहुंचने के बाद बच्चों के बायोमेट्रिक्स को अपडेट कराएं।

बाल आधार कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें?

बाल आधार कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें?

स्टेप 1. सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2. आधार कार्ड रजिस्ट्रेशन ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3. बच्चे का नाम, अभिभावक का फोन नंबर और बच्चे और उसके माता-पिता से संबंधित अन्य आवश्यक बायोमेट्रिक जानकारी जैसी अनिवार्य जानकारी भरें।
स्टेप 4. इसके बाद एड्रेस, राज्य और अन्य डिटेल्स भरना है।
स्टेप 5. सभी डिटेल्स को चेक करें और सब्मिट करें।
स्टेप 6. इसके बाद, अपॉइंटमेंट ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 7. यूजर्स को आईडेंटिटी प्रूफ, एड्रेस प्रूफ, जन्म तिथि और रिफरेंस नंबर जैसे सहायक दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। आधार एग्जीक्यूटिव आगे की प्रक्रिया को पूरा करेगा और आवेदन प्रक्रिया को ट्रैक करने के लिए एक पावती संख्या प्रदान करेगा।
स्टेप 8. आधार कार्ड 60 दिनों के भीतर यूजर्स के रजिस्टर्ड पते पर पोस्ट कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+