अब आधार की गोपनीयता होगी और चाकचौबंद, UIDAI ने किया ये खास काम
नई दिल्ली। आधार की गोपनीयता को और चुस्त करने के लिए बुधवार को यूआईडीएआई ने नया क्यूआर कोड पेश किया। जिसमें यूजर का नाम, पता, उसकी फोटो और जन्मतिथि जैसी जानकारियां मौजूद रहेंगी। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के अनुसार इस बारकोड का इस्तेमाल आधार के 12 अंकों का खुलासा किए बिना ही ऑफलाइन सत्यापन के लिए किया जा सकता है। यूआईडीएआई ने दावा किया है कि इससे आधार कार्ड को मजबूती मिलेगी।

कैसे पाएंगे बारकोड?
आधार कार्ड धारक यूआईडीएआई की वेबसाइट या इसके मोबाइल एप से क्यूआर कोड वाला आईडी डाउनलोड कर सकते हैं, QR कोड एक बारकोड की तरह होता है, जिस पर छपी सूचनाएं मशीन आसानी से पढ़ सकती है।

क्या होगा फायदा
कार्डधारक विभिन्न जगहों पर सत्यापन के लिए अपनी आधार संख्या छुपाकर केवल इस बारकोड का प्रयोग कर सकते हैं। इस नई सुविधा को आधार डाउनलोड के जरिए हासिल किया जा सकता है।

पूर्ण आधार के सत्यापन की जरूरत अब केवल यहां
पूर्ण आधार के सत्यापन की जरूरत केवल उन जगहों पर होगी जहां कानून के तहत इसका प्रावधान होगा, जैसे बैंक खाते, दूरसंचार सेवाएं या फिर सब्सिडी प्राप्त करने के लिए। इन स्थानों पर आधार कार्ड का पूर्ण सत्यापन करना होगा।

क्या है आधार कार्ड
आधार कार्ड भारत सरकार द्वारा भारत के नागरिकों को जारी किया जाने वाला पहचान पत्र है। इसमें 12 अंकों की एक विशिष्ट संख्या छपी होती है जिसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (भा.वि.प.प्रा.) जारी करता है। यह संख्या, भारत में कहीं भी, व्यक्ति की पहचान और पते का प्रमाण होगा। भारतीय डाक द्वारा प्राप्त और यू.आई.डी.ए.आई. की वेबसाइट से डाउनलोड किया गया ई-आधार दोनों ही समान रूप से मान्य हैं।

आधार कार्ड एक पहचान पत्र है
कोई भी व्यक्ति आधार के लिए नामांकन करवा सकता है बशर्ते वह भारत का निवासी हो और यू.आई.डी.ए.आई. द्वारा निर्धारित सत्यापन प्रक्रिया को पूरा करता हो, चाहे उसकी उम्र और लिंग (जेण्डर) कुछ भी हो। प्रत्येक व्यक्ति केवल एक बार नामांकन करवा सकता है। नामांकन निशुल्क है। आधार कार्ड एक पहचान पत्र मात्र है ना की नागरिकता का प्रमाणपत्र।
-
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Jaya Bachchan Birthday: जया भादुड़ी कैसे बनीं बच्चन? किस Caste से हैं अमिताभ बच्चन? Guddi से शुरू Love Story -
ललित मोदी के पास कहां से आ रहा पैसा? भारत से लंदन भागे हो गए 16 साल, चालाकी से हो रही कमाई -
'US Ceasefire चुने या इजरायल के जरिए युद्ध जारी रखे', ईरान ने Lebanon हमलों के बीच होर्मुज फिर बंद किया -
IPL के शोर के बीच पसरा मातम, नहीं रहा भारत का सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर, चेन्नई में ली अंतिम सांस -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 9 April: KKR vs LSG, आज कौन पड़ेगा किस पर भारी? -
Budh Gochar 2026: बुध की बदलेगी चाल, इन 5 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, प्यार-इज्जत-पैसा सब मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications