भारत में हैं 21 फर्जी विश्वविद्यालय, यूजीसी ने जारी की सूची

ugc
नई दिल्‍ली। नया शैक्षणिक सत्र वर्ष 2014-15 की शुरुआत हो गई है। छात्र अपना भविष्‍य बनाने के लिए घरों से निकलने वाले हैं इसके लिए यूजीसी ने देश के सभी छात्रों को सावधान करते हुए फर्जी विश्वविद्यालयों की एक सूची जारी की है। इस सूची में 21 यूनिवर्सिटी के नाम शामिल हैं।

राजनीति की दुनिया में सबसे अहम स्‍थान रखने वाला उत्‍तर प्रदेश फर्जी विश्वविद्यालयों की संख्‍या में भी सबसे आगे है। एक यूजीसी अधिकारी ने बताया है कि 'हम ऐसी फर्जी यूनिवर्सिटी के खिलाफ कोई एक्‍शन तब तक नहीं ले सकते हैं जब तक उनके खिलाफ कोई शिकायत नहीं दर्ज होती है।' उन्‍होंने यह भी बताया कि प्रतिवर्ष फर्जी यूनिवर्सिटी की संख्‍या में इजाफा ही हो रहा है।

राज्‍यवार फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची:
महाराष्‍ट्र- राजा अरेबिक यूनिवर्सिटी, नागपुर
बिहार- मैथिली यूनिवर्सिटी, दरभंगा
दिल्‍ली- कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड, यूनाइटेड नेशन यूनिवर्सिटी, वोकेशनल यूनिवर्सिटी, इंडियन इंस्‍टीटयूट आफ साइंस एंड इंजीनियरिंग
कर्नाटक- बदागानवी सरकार वर्ल्‍ड ओपन यूनिवर्सिटी एजुकेशन सोसाइटी, गाकक, बेलगाम
केरल- सेंट जॉन यूनिवर्सिटी
मध्‍य प्रदेश- केसरवानी विद्यापीठ, जबलपुर
तमिलनाडु- डीडीबी संस्‍कृत यूनिवर्सिटी, पुदूर, तिरुचि
पश्चिम बंगाल- इंडियन इंस्‍टीटयूट आफ अलटरनेटिव मेडिसिन, कोलकाता
उत्‍तर प्रदेश- वारानसेया संस्‍कृत यूनिवर्सिटी, महिला ग्राम विद्यापीठ, गांधी हिंदी विद्यापीठ, नेशनल यूनिवर्सिटी आफ इलेक्‍अ्रो कॉंपलेक्‍स होमियोपैथी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस युूनिवर्सिटी, महाराणा प्रताप शिक्षा निकेतन यूनिवर्सिटी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+