सावधान! UGC ने जारी की फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट, कहीं आपका भी कॉलेज तो नहीं
नयी दिल्ली। भारत में शैक्षणिक सत्र वर्ष 2014-15 की शुरुआत हो गई है। छात्र अपना भविष्य बनाने के लिए अलग-अलग विश्वविद्य़ालयों में दाखिला ले चुके हैं। लेकिन इस बीच यूजीसी ने सनसनीखेज सूची जारी की है। यूनिवर्सिटी ग्रांड कमीशन के मुताबिक देश में 21 फर्जी विश्वविद्य़ालय है जो छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

यूजीसी ने देश के सभी छात्रों को सावधान करते हुए फर्जी विश्वविद्यालयों की एक सूची जारी की है। इस सूची में 21 यूनिवर्सिटी के नाम शामिल हैं। खासबात ये की इन फर्जी .निवर्सिटी में सबसे ज्यादा संख्या उत्तर प्रदेश के विश्वविद्य़ालयों के हैं।
देशभर के फर्जी संस्थानों की सूची:
बिहार
1. मैथिली यूनिवर्सिटी, दरभंगा बिहार
दिल्ली
1. कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड, दरियागंज दिल्ली
2. यूनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटी दिल्ली
3. वोकेशनल यूनिवर्सिटी दिल्ली
4. ए.डी.आर- सेंट्रिक ज्यूरिडिकल यूनिवर्सिटी, ए.डी.आर हाउस, 8- जे गोपाला टॉवर, 25 राजेंद्र प्लेस, नई दिल्ली- 110008
5. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड इंजीनियरिंग, नई दिल्ली
कर्नाटक
1. बडागानवी सरकार वर्ल्ड ओपन यूनिवर्सिटी एजुकेशन सोसाइटी, गोकाक, बेलगाम (कर्नाटक)
केरल
1. सेंट जॉन यूनिवर्सिटी, कृष्णट्टम, केरल
मध्य प्रदेश
1. केसरवाणी विद्यापीठ, जबलपुर, मध्य प्रदेश
महाराष्ट्र
1. राजा अरेबिक यूनिवर्सिटी, नागपुर
तमिलनाडु
1. डी.डी.बी संस्कृत यूनिवर्सिटी, पुत्तुर, त्रिची, तमिलनाडु
पश्चिम बंगाल
1. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ऑल्टरनेटिव मेडिसिन, कोलकाता
उत्तर प्रदेश
1. वाराणसेय संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी, उत्तर प्रदेश
2. महिला ग्राम विद्यापीठ/विश्वविद्यालय, (वीमेंस यूनिवर्सिटी) प्रयाग, इलाहाबाद, यूपी
3. गांधी हिंदी विद्यापीठ, प्रयाग, इलाहाबाद, यूपी
4. नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ इलेक्ट्रो कॉमप्लेक्स होमियोपैथी, कानपुर, यूपी.
5. नेताजी सुभाष चंद्र बोस यूनिवर्सिटी (ओपन यूनिवर्सिटी), अचलताल, अलीगढ़, यूपी
6. उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय, कोशी कला, मथुरा, यूपी
7. महाराणा प्रताप शिक्षा निकेतन विश्वविद्यालय, प्रतापगढ़, यूपी
8. इंद्रप्रस्थ शिक्षा परिषद, इंस्टीट्यूशनल एरिया, खोडा, माकनपुर, नोएडा फेज- II, यूपी
9. गुरुकुल विश्वविद्यालय, वृंदावन, यूपी












Click it and Unblock the Notifications