UGC-NET June 2022 के दूसरे चरण की परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी की नई डेट
नई दिल्ली, 08 अगस्त। यूजीसी- नेट 2022 (UGC NET June 2022) की परीक्षा का दूसरा चरण स्थगित कर दिया गया है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष ने जगदीश कुमार ने कहा है कि परीक्षा के दूसरे चरण के लिए नई तिथि निर्धारित की गई है। नई तिथियों की जानकारी यूजीसी और एनटीए की वेबसाइट पर अपडेट की जा चुकी है।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर कराई जाने वाली राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC-NET 2022) के दूसरे चरण की परीक्षा स्थगित करन की घोषणा के साथ आयोग ने नई तिथियां घोषित की हैं। बता दें कि यूजीसी नेट के दूसरे चरण की परीक्षा 12, 13 और 14 अगस्त को होने वाली थी लेकिन अब इसे स्थगित कर दिया गया है।
यूजीसी नेट के दूसरे चरण में कुल 64 विषय शामलि है। मर्ज किए गए यूजीसी-नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 चक्र के इस चरण की परीक्षा 20 से 30 सितंबर 2022 के बीच आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को आगे के अपडेट के लिए यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ugc.in या फिर एनटीए की बेवसाइट nta.nic.in पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि अब यूजीसी नेट की परीक्षा का दूसरा चरण सितंबर में संपन्न कराया जाएगा। परीक्षा 20 से 30 सितंबर के बीच आयोजित की जाएगी।
275 केंद्रों पर CUET UG परीक्षा
सोमवार को देशभर के 275 केंद्रों पर सीयूईटी यूजी परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें 64,472 उम्मीदवार शामिल थे। यूजीसी के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने कहा कि सुबह और शाम दोनों पालियों में सभी केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न कराई गई।












Click it and Unblock the Notifications