UGC NET 2017: आज से कर सकते हैं आवेदन, आधार कार्ड है जरूरी

नई दिल्ली। विश्विद्यालय अनुदान आयोग ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन कर आवेदन कर सकते हैं। UGC NET 2017 के लिए आवेदन प्रक्रिा 11 अगस्त से शुरू हुई हैं जो 11 सितंबर 2017 तक चलेगी। वहीं इसकी परीक्षा जो 15 नवंबर को होनी थी वो अब 5 नवंबर 2017 को होगी। इस परीक्षा में सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए 1000 रुपए , ओबीसी श्रेणी के छात्रों के लिए 500 रुपए और आरक्षित श्रेणी के छात्रों के लिए 250 रुपए फीस है। परीक्षा को पास करने और फिर अगले राउंड में जाने के लिए अभ्यर्थी को कम से कम 40 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। हालांकि आरक्षित श्रेणी के लिए यह 35 फीसदी की सीमा है।

UGC NET 2017: आज से कर सकते हैं आवेदन, आधार कार्ड है जरूरी

UGC NET 2017 में परीक्षा के पहले दो सत्र 1.15 घंटे के होंगे। इसमें 100 अंक के 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके साथ ये सत्र सुबह 9.30 बजे से शुरू होकर 10.45 बजे तक चलेंगे। तीसरा सत्र ढाई का घंटे का होगा जो 2 बजे से 4.30 बजे तक चलेगा। इस सत्र में 150 अंक के 75 सवाल होंगे।

ये है आवेदन की प्रक्रिया-

1- UGC NET 2017 की वेबसाइट cbsenet.nic.in पर जाना होगा।

2- इसके बाद वेबसाइट में सबसे नीचे Fill Application Form - NET November 2017 पर क्लिक करें।

3- मांगी गई जानकारियां फॉर्म में भरना होगा और फिर फीस अदा कर के आप फॉर्म की कॉपी सेव कर लें।

4- इस परीक्षा के लिए आधार कार्ड का होना अनिवार्य है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+