Udupi Video Case: कॉलेज की 3 आरोपी छात्राओं को मिली अग्रिम जमानत, शौचालय में छिपकर बनाया था वीडियो
कर्नाटक के उडुपी शहर स्थित एक पैरामेडिकल कॉलेज के शौचालय में एक छात्रा का कथित वीडियो रिकॉर्ड करने के मामले मे आज संस्थान की तीन छात्राओं को स्थानीय अदालत से जमानत मिल गई है। तीनों को अदालत ने 20,000 रुपए मुचलके पर उन्हें जमानत देने का आदेश दिया। उडुपी के मालपे पुलिस स्टेशन में तीन छात्राओं शभनाज, अल्फिया और अलीमा को नामजद किया गया है। बता दें कि इस मामले में कई धाराओं में कॉलेज प्रशासन को भी आरोपी बनाया गया है।
क्या है उडुपी वीडियो रिकॉर्डिंग का मामला?
बता दें कि उडुपी में वीडियो रिकॉर्डिंग का मामला सामने आने के बाद सियासत तेज हो गई है। कई लोग इसे धार्मिक एंगल भी दने लगे हैं। दरअसल, कर्नाटक के उडुपी के पारामेडिकल कॉलेज में तीन छात्राओं शभनाज, अल्फिया और अलीमा ने कथित तौर पर शौचालय में मोबाइल छिपाकर अन्य महिला साथी का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था फिर इसे अपलोड भी कर दिया था। कुछ ही देर में फिर इसे सभी ने डिलीट भी कर दिया था।

तीनों छात्राओं को किया गया सस्पेंड
वीडियो सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में तीनों छात्राओं को सस्पेंड कर दिया गया। वहीं पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर कॉलेज प्रशासन के साथ-साथ तीनों छात्राओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। वहीं इस मुद्दे ने सियासी रंग भी ले लिया है। भाजपा ने हिंदू लड़की का वीडियो बनाने की आरोपी तीन मुस्लिम छात्राओं की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन तक की धमकी दे डाली।












Click it and Unblock the Notifications