सनातन पर विवादित बयान के चलते डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ दर्ज हुई एफईआर

डीएमके नेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ महाराष्ट्र में एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल उदयनिधि ने जिस तरह से सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान दिया था। उसके बाद से वह लगातार विवादों में हैं, जिसकी वजह से उनके खिलाफ महाराष्ट्र में एफआईआर दर्ज कराई घई है।

मीरा रोड पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है कि पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 153ए और 295ए के तहत केस दर्ज किया है। बता दें कि उदयनिधि स्टालिन ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि सनातन धर्म की तुलना डेंगू और मलेरिया से की थी। इसे खत्म कर देना चाहिए। उन्होंने कहा था कि इसे मिटा देना चाहिए। उनके इस बयान को लेकर काफी विवाद हुआ था। हालांकि विपक्षी दल के नेताओं ने उनके इस बयान से किनारा कर लिया था।

udhyanidhi

सनातन धर्म पर दिए बयान पर जब उदयनिधि से सफाई मांगी गई तो उन्होंने कहा कि वह अपने बयान पर पूरी तरह से कायम हैं। यही नहीं जब एक पत्रकार ने उनसे इसको लेकर सवाल पूछा तो वह खुद पत्रकार से ही पूछने लगे आप बताइए क्या आप सनातन धर्म को मानते हैं।

तमिलनाडु भाजपा के नेताओं ने मंगलवार को उधयनिधि स्टालिन के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने इस बाबत पुलिस को मेमोरेंडम भी दिया है। भाजपा की ओर से सुप्रीम कोर्ट के एक निर्देश का भी हवाला पुलिस को दिया गया है, जिसमे कहा गया है कि हेट स्पीच मामले में राज्य को खुद से कार्रवाई करते हुए केस दर्ज करना चाहिए। भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस तरह के मामलों में केस दर्ज नहीं करना कोर्ट की अवमानना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+