'हमें मोदी को '28 पैसे वाला प्रधानमंत्री' बुलाना चाहिए...', उदयनिधि स्टालिन ने फिर दिया विवादित बयान

Udhayanidhi Stalin on PM Narendra Modi: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और राज्य सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने शनिवार को फंड एलोकेट को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र पर निशाना साधा है। एमके स्टालिन ने मोदी सरकार पर राज्य सरकार को फंड एलोकेट करने भेदभाव का आरोप लगाया है।

रामनाथपुरम और थेनी में अलग-अलग रैलियों को संबोधित करते हुए उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि, तमिलनाडु केंद्र सरकार को टैक्स के तौर पर अगर एक रुपये देता है तो केंद्र सरकार हमें 28 पैसे ही लौटाता है। जबकि भाजपा शासित राज्यों में ज्यादा फंड दिया जाता है।

Udhayanidhi Stalin on PM Narendra Modi

'2024 का चुनाव तय करेगा भारत में लोकतंत्र रहेगा या नहीं'

उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि, ''अब, हमें प्रधानमंत्री को '28 पैसा पीएम' कहना चाहिए।" इतना ही नहीं स्टालिन ने नेशनल एजुकेशन पॉलिसी को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, केंद्र की ये नीति राज्य के बच्चों का फ्यूचर को बर्बाद कर देगी।

उन्होंने कहा कि, अगर भाजपा सरकार फिर से सत्ता में आती है तो देश से फेडरलिज्म खत्म हो जाएगा। देखते ही देखते राज्यों का भी अस्तित्व खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाला लोकसभा चुनाव 2024 तय करेगा कि भारत में लोकतंत्र कायम रहेगा या नहीं।

उदयनिधि स्टालिन ने कहा है कि, पांच साल से ज्यादा हो गए हैं लेकिन अभी तक जम्मू-कश्मीर में विधानसभा नहीं है। ना ही अभी तक चुनाव हुए हैं। यही तो भाजपा की तानाशाही है। अगर भाजपा फिर से सत्ता में आएगी तो तमिलनाडु में भी यही स्थिति हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+