नरेंद्र मोदी के पिता भी नहीं जीत सकते थे चुनाव-उद्धव ठाकरे
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में विधान सभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है, कल सभी पार्टियों का भविष्य वोटिंग मशीन में कैद हो जायेागा। लेकिन चुनाव प्रचार में सभी पार्टियों ने एक-दूसरे पर जमकर कीचड़ उछाली। लेकिन सभी को पीछे छोड़ते हुए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को भी अपने अभियान में घसीट लिया है।

उद्धव ठाकरे ने सामना के एक लेख में नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर लोकसभा चुनाव में भाजपा ने शिवसेना पार्टी की तर्ज पर चुनाव प्रचार नहीं किया होता तो नरेंद्र मोदी क्या उनके पिता दामोदर दास भी चुनाव नहीं जीत सकते थे। बहरहाल उद्धव ठाकरे के इस बयान के क्या मायने निकाले जा सकते हैं यह देखने वाली बात होगी। लेकिन एक बात तो साफ है कि जिस तरह से महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ताबड़तोड़ रैलियां की उससे सभी पार्टियों में खलबली मच गयी है।
ठाकरे ने आगे लिखते हुए कांग्रेस को मरा हुआ सांप करार देते हुए कहा है कि भाजपा उसकी दुश्मन नंबर एक है। उन्होंने भाजपा को सत्ता की भूखी पार्टी है और वह सिर्फ शिवसेना को हराना चाहती है। इसी भूख के चलते भाजपा ने 25 साल पुराना गठबंधन खत्म कर लिया।
यही नहीं ठाकरे ने भाजपा पर यूपी और बिहार की तर्ज पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा मुलायम सिंह यादव और लालू प्रसाद यादव की तर्ज पर राजनीति कर रही है। यही नहीं भाजपा धर्म, संप्रदाय और क्षेत्रवाद की राजनीति से सत्ता तक पहुंचना चाहती है।












Click it and Unblock the Notifications