J-K: उधमपुर हमले का मास्टरमाइंड अबू कासिम सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में ढेर

जम्मू। आज भारतीय सुरक्षा बलों के हाथ में बड़ी सफलता हाथ लगी है क्योंकि उन्होंने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा कमांडर अबू कासिम को अपनी गोलियों से छलनी कर दिया। बुधवार देर रात 2 बजे घाटी के कुलगाम इलाके में सुरक्षाबलों से हुई मुठभेड़ में कासिम मारा गया, मालूम हो कि अबू कासिम उधमपुर हमले का मास्टरमाइंड था।

काफी खतरनाक था कासिम

  • कुख्यात अबू कासिम की एनआईए को लंबे वक्त से तलाश थी।
  • अबू कासिम पर 20 लाख रूपये का इनाम भी था।

कई हमलों में था शामिल

  • साल 2013 में अबू ने श्रीनगर में सेना पर हमला किया था जिसमें 9 जवान शहीद हुए थे।
  • जम्मू-कश्मीर में बहादुर पुलिस ऑफिसर अल्ताफ अहमद की हत्या भी कासिम ने ही की थी।
  • अगस्त 2015 में हुए उधमपुर जिले में बीएसएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड अबू कासिम ही थी।
  • उधमपुर हमले में कासिम का साथ दिया था नवेद ने जो कि जिंदा पकड़ा गया था और उसने ही इस साजिश का खुलासा किया था।
  • कासिम का काम था पाकिस्तान से आतंकियों को बार्डर क्रास करना और उन्हें कश्मीर में रहने का घर देना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+