उद्धव ठाकरे बनाम एकनाथ शिंदे: दशहरे की रैली बताएगी किसमें है दम

ठाकरे और शिंदे
Getty Images
ठाकरे और शिंदे

शिवसेना के दोनों गुटों में किसी को भी मुंबई के दशहरा मैदान में रैली की इजाज़त नहीं मिली, लेकिन अब दो गुट अलग अलग रैलियां आयोजित करने वाले हैं. उद्धव ठाकरे की दशहरा रैली दादर के शिवाजी पार्क में होगी. वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का गुट अपनी रैली बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स के एमएमआरडीए मैदान में करेगा.

दोनों ही गुट इसे शक्तिप्रदर्शन की तरह देख रहे हैं और मुबंई नगरपालिका चुनाव से पहले किसकी रैली में अधिक भीड़ इकट्ठा होगी इसपर सभी का ध्यान है. इसी बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. खुफ़िया विभाग के हवाले से दी गई जानकारी के मुताबिक उन्हें मारने की धमकी दी गई है.

उधर शिंदे ने कहा है कि उन्हें धमकियों से फ़र्क नहीं पड़ता. उन्होंने कहा, "मुझे कई धमकियों भरे फ़ोन आए हैं. इन धमकियों का मुझपर कोई असर नहीं होता. मैं जनता का आदमी हूं. मुझे लोगों से पास जाने से कोई रोक नहीं सकता."

जितनी लड़ाई दशहरा रैली के आयोजन स्थल को लेकर थी, अब उतना ही संघर्ष भीड़ जुटाने को लेकर भी है. दोनों ही गुट ज़्यादा से ज़्यादा भीड़ जुटाना चाहते हैं और इसके लिए ज़ोर-शोर से तैयारी कर रहे हैं. ठाकरे गुट डेढ़ लाख लोगों को जुटाने की कोशिश में हैं. शिंदे इससे दोगुने लोग को इकट्ठा करना चाहते हैं.

एकनाथ शिंदे
Getty Images
एकनाथ शिंदे

शिंदे गुट कैसी है तैयारी?


एकनाथ शिंदे गुट के हर विधायक को अपने क्षेत्र से लोगों को दशहरा रैली के लिए मैदान तक लाने की ज़िम्मेदारी दी गई है. ग्रुप लीडर और डिप्टी लीडर्स को भीड़ को लेकर प्लानिंग की ज़िम्मेदारी दी गई है. इसे लेकर कई रिव्यू मीटिंग की जा रही है.

इन लोगों को 2.5 लाख से तीन लाख लोगों को लाने का टार्गेट दिया गया है. सैंकड़ों बसें और ट्रेन इसके लिए बुक कर दिए गए हैं. चार जगहों पर पार्किंग की सुविधा दी गई है. गाड़ियों पर अपने-अपने गुट के स्टीकर लगाए जाएंगे.

बीबीसी से बात करते हुए एकनाथ शिंदे गुट के किरण पावस्कर ने कहा, "बालासाहेब ठाकरे के सिद्धांतों को तिलांजलि दे दी गई थी, अब ऐसा नहीं होगा. पूरे राज्य से लाखों लोग एमएमआरडीए मैदान में इकट्ठा होंगे और बाला साहेब ठाकरे के स्वर्णिम विचारों को अपनाएंगे.

"इस मैदान की क्षमता ठाकरे समूह के बुक किए गए मैदान की तुलना में दोगुनी है. इसलिए हमें उम्मीद है कि तीन लाख लोग आएंगे. मैदान पूरी तरह भरा रहेगा. शस्त्र पूजन या रावण दहन का अभी कोई कार्यक्रम नहीं है."

एकनाथ शिंदे या उद्धव ठाकरे: लोकसभा में शिवसेना के 18 सांसद किसके साथ?

ठाकरे
Getty Images
ठाकरे

उद्धव ठाकरे के गुट की तैयारियां


उद्धव ठाकरे को शिवाजी पार्क में चार दिनों के आयोजन की अनुमति दी गई है. यहां एक बार में डेढ़ लाख लोग जमा हो सकते हैं. पार्टी में इतना बड़ा विरोध होने के बावजूद ठाकरे गुट ये दिखाना चाहेगा कि मुंबई के लोग अभी भी उनके साथ हैं. मुंबई में उनके लोगों को शिवाजी पार्क को भरने की ज़िम्मेदारी दी गई है.

गुट ने नेताओं पर भीड़ जुटाने की ज़िम्मेदारी है, महिलाओं और युवाओं की भागीदारी पर ख़ास ज़ोर दिया जा रहा है और कई महिला संगठनों से साथ युवा सेना के लोग इस काम में लगे हुए हैं. हर साल की तरह शस्त्र पूजा और रावण दहन के कार्यक्रम भी प्लान किए गए हैं.

बीबीसी से बात करते हुए शिवसेना सांसद अनिल परब ने कहा, "हर साल मुंबई और आसपास के लोग दशहरा मेला के लिए इकट्ठा होते हैं. लेकिन इस साल पूरे महाराष्ट्र से लोग आएंगे. इसलिए इस साल का दशहरा मेला पहले से बड़ा और प्रभावशाली होगा "

"लेकिन मैदान का साइज़ देखकर ये कहना चाहूंगा कि लोग एक दूसरे के ऊपर तो नहीं बैठ पाएंगे. शिंदे गुट क्या करेगा इसपर मैं बहुत नहीं बोलना चाहते, लेकिन इस बात का भरासा है कि शिवाजी पार्क पूरी तरह से भरा रहेगा और लोग उद्धव ठाकरे के विचारों को सुनने आएंगे.

महाराष्ट्रः सीएम एकनाथ शिंदे के पास कितनी संपत्ति है?

रैली
Getty Images
रैली

आने वाले चुनाव के लिए शक्ति प्रदर्शन?


शिवसेना के नाम का मसला अभी चुनाव आयोग के पास है. कई मुद्दे जैसे व्हिप का पालन नहीं होना, विधायकों का निलंबन, उप-राष्ट्रपति के ख़िलाफ़ नो कॉन्फ़िडेंस मोशन, सुप्रीम कोर्ट में लंबित हैं.

चुनाव आयोग के फ़ैसले से पहले दोनों ही गुट दशहरा के मौके पर शक्ति प्रदर्शन कर और एक-दूसरे पर आरोप लगाकर खुद को असली शिवसेना साबित करना चाहते हैं.

लोकमत के असिस्टेंट एडिटर संदीप प्रधान कहते हैं, "जब से शिवसेना दो गुटों में बंटी है, तब से उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे ने अपनी ताकत दिखाने का एक मौका भी नहीं छोड़ा है. दशहरा रैली एक पारंपरिक तरीका है शक्ति प्रदर्शन का, इसलिए दोनों ही गुट इस मौके को हाथ से जाने नहीं दे सकते."

वो कहते हैं, "सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला जब आएगा तब आएगा, लेकिन इससे पहले दोनों ही गुट अपनी ताकत दिखाकर लोगों के दिमाग पर प्रभाव डालना चाहते हैं, भीड़ जुटाना सिर्फ़ एक हिस्साभर है."

"चुनाव से पहले भीड़ इकट्ठा करने से एक अच्छा संदेश जाता है. इसलिए ये जद्दोजहद हो रही है. लेकिन फ़ैसले लोगों की अदालत में होते हैं. अभी के शक्तिप्रदर्शन से ज़्यादा बैलेट बॉक्स के प्रदर्शन ज़रूरी है."

ये भी पढ़ें:

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+