'महादेव ऐप, 'हर हर महादेव' में बदल जाएगा, अगर भूपेश बघेल...', उद्धव ठाकरे ने BJP पर साधा निशाना
Uddhav Thackeray News: शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने 'महादेव बेटिंग ऐप' विवाद को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा है। उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर तंज करते हुए कहा कि, अगर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस छोड़ भगवा पार्टी (भाजपा) में शामिल हो जाते हैं तो, उन्हें उन्हें क्लीन चिट मिल जाएगी और ये 'महादेव ऐप, 'हर हर महादेव' में बदल जाएगा।'
एक पुस्तक विमोचन के अवसर पर बोलते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि अगर भूपेश बघेल भाजपा में शामिल हो गए तो महादेव बेटिंग ऐप 'हर हर महादेव' बन जाएगा।'

उद्धव ठाकरे ने कहा, "छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल बीजेपी में शामिल नहीं होंगे लेकिन अगर वह शामिल होते हैं तो यह महादेव बेटिंग ऐप हर हर महादेव ऐप बन जाएगा और उनके खिलाफ सभी कानूनी मामले सुलझ जाएंगे।"
महादेव बेटिंग ऐप को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भूपेश बघेल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच में एक संदिग्ध के बयान का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि बघेल को ऐप प्रमोटरों से अब तक 508 करोड़ रुपये मिले हैं। ईडी ने एक प्रेस बयान में हालांकि यह भी कहा कि "ये (दावे) जांच का विषय हैं।
सीएम भूपेश बघेल ने इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए खारिज कर दिया है और आरोप लगाया है कि बीजेपी ईडी, आईटी और सीबीआई जैसी एजेंसियों की मदद से छत्तीसगढ़ चुनाव लड़ना चाहती है।
बघेल ने कहा है कि, ''ईडी ने चुनाव से ठीक पहले मेरी छवि खराब करने के लिए बेहद दुर्भावनापूर्ण कदम उठाया है। तथ्य यह है कि ईडी ने संक्षेप में कहा है कि उक्त बयान जांच का विषय है। हालांकि, अगर जांच नहीं हुई है, तो एक व्यक्ति के बयान के आधार पर प्रेस विज्ञप्ति जारी करने की क्या जल्दी है? यह ईडी और केंद्र सरकार के गलत इरादों को दर्शाता है।''












Click it and Unblock the Notifications