उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी पर फिर से किया हमला, बोले-राफेल पर राहुल के सवालों का जवाब दें

नई दिल्ली: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने राफेल डील के बहाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर से निशाना साधा है। राफेल डील पर शुक्रवार को राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर किए हमले पर शनिवार को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की प्रतिक्रिया आई। उद्धव ने कहा कि जब तक पीएम मोदी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं देते तब लोग देश का हर नागरिक इस मामले को इसी तरह से देखेगा।भाजपा नेताओं ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले उनका ये हमला महाराष्ट्र में दोनों दलों के बीच गठबंधन की किसी भी संभावना को प्रभावी ढंग से समाप्त कर सकता है।

'राहुल के सवाल का जवाब दें'

'राहुल के सवाल का जवाब दें'

शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादकीय में उन्होंने लिखा कि जो दस्तावेज सामने आए हैं, उससे पता चलता है कि प्रधानमंत्री ने राफेल सौदे में व्यक्तिगत रुचि ली है। उनकी इस मामले में रुचि चरम स्तर पर थी। राफेल सौदे में हमारे मोदी सौदा कर रहे थे, तब रक्षा मंत्री और रक्षा सचिव को सौदे से दूर रखा गया था। क्या राफेल सौदा भारतीय वायु सेना
को मजबूत बनाने या दिवालिया उद्योगपति को बचाने के लिए हुआ था।जब तक प्रधानमंत्री राहुल गांधी द्वारा उठाए गए सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं देते हैं, तब तक इस देश का प्रत्येक नागरिक सौदे के बारे में सवाल पूछना जारी रखेगा। प्रधानमंत्री से एक जवाब की उम्मीद है। गौरतलब है कि उद्धव ठाकरे सामना के संपादक हैं।

'चौकीदार ही चोर है' नारा देश में गूंज रहा है'

'चौकीदार ही चोर है' नारा देश में गूंज रहा है'

राफेल डील के कॉन्ट्रेक्ट बांटने से लेकर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी ने सभी फैसले लिए। इसीलिए खुद प्रधानमंत्री को आलोचनाओं और आरोपों का सामना करना पड़ेगा। राहुल गांधी के 'चौकीदार ही चोर है' नारे पर अखबार ने कहा कि ये नारा अब देश की हर गली और नुक्कड़ में फैल चुका है। इसके लिए कांग्रेस जिम्मेदार नहीं है बल्कि राफेल डील पर जो सीक्रेट सामने आए है। इस वजह से ये हुआ है।

'टूट सकता है गठबंधन'

'टूट सकता है गठबंधन'

भाजपा के महाराष्ट्र के एक बीजेपी नेता ने कहा कि पीएम मोदी पर जो हमले हाल में शिवसेना ने किए हैं. इसमें ताजा हमला भी शामिल है। वो इशारा करता है कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले शिवसेना भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करना चाहती है। ऐसा हर बयान इसकी संभावना को कम कर रहा है और ये आने वाले समय में खत्म भी हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+