सोनिया, राहुल गांधी के बाद सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता से मिलने पहुंचे उद्धव ठाकरे, जानें क्या है मामला?
महाराष्ट्र के आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे अपने बेटे आदित्य ठाकरे के साथ दिल्ली दौरे पर पहुंचे हैं। कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अब गुरुवार को उद्धव ठाकरे अपने बेटे आदित्य ठाकरे के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचे।
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और उनके माता-पिता से मुलाकात की। इस मौके पर आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी मौजूद रहे।

इससे ठीक एक दिन पहले उद्धव ठाकरे अपने बेटे आदित्य ठाकरे के साथ सोनिया गांधी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मिलने उनके आवास पर पहुंचे थे।
महाराष्ट्र में सीट शेयरिंग को लेकर महाअघाड़ी गठबंधन जो कि इंडिया अलायंस का हिस्सा है, उनमें शामिल पार्टियों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही है।
महाराष्ट्र में सीट शेयरिंग को लेकर चल रही खींचतान के बीच दिल्ली की तीन दिवसीय यात्रा पर बेटे आदित्य के साथ पहुंचे उद्धव ठाकरे इंडिया अलायंस के अहम नेताओं के साथ बैठक कर कर रहे हैं।
गौरतलब है कि संसद सत्र के दौरान महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे का दिल्ली का ये दूसरा दौरा है। पिछली बार उद्धव ठाकरे ने शीतकालीन सत्र के दौरान महाअघाड़ी में शामिल सांसदों से मुलाकात की थी।
महाराष्ट्र चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे की ये इंडिया गठबंधन के घटक राजनीतिक दलों से ये मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र में भाजपा के प्रतिनिधित्व वाले महायुति गठबंधन को कड़ी टक्कर देने के लिए अपने सभी साथियों का मजबूत साथ चाहते हैं।
Former Maharashtra CM and Shiv Sena (UBT) chief Uddhav Thackeray along with his son Aaditya Thackeray met Delhi CM and AAP national convenor Arvind Kejriwal's wife Sunita Kejriwal and his parents.
AAP MP Sanjay Singh was also present.
(Pics source: AAP) pic.twitter.com/B7AP881kTU
— ANI (@ANI) August 8, 2024












Click it and Unblock the Notifications