उद्धव ठाकरे ने मानी अपनी गलती, हमने धर्म को राजनीति से जोड़ा और बीजेपी के साथ रहे

उद्धव ठाकरे ने मानी अपनी गलती, हम ने धर्म को राजनीति से जोड़ा और बीजेपी के रहे

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के सीएम और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा है कि हमने धर्म को राजनीति से जोड़कर और बीजेपी के साथ रहकर गलती की। भाजपा पर निशाना साधते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा, आपने जनादेश के बारे में बात की लेकिन यह राजनीति है। हम शायद एक गलती कर रहे थे कि हम राजनीति और धर्म को मिला रहे थे। महाभारत का हवाला देते हुए सीएम ने कहा, हम भूल रहे थे गए कि 'धर्म' के अनुयायी जुए में हार गए थे।

 हमारी विचारधारा से पहले खुद को देखिए

हमारी विचारधारा से पहले खुद को देखिए

उद्धव ने कहा, हमें मालूम चल गया है कि राजनीति एक तरह का जुआ है। हम (भाजपा-शिवसेना) 25 साल हिंदुत्व के कारण साथ रहे। हमने धर्म नहीं बदला है। हम कल हिन्दू थे, आज हैं और कल रहेंगे। हमने तीन दलों को मिलाकर सरकार बनाई है लेकिन आपका क्या चल रहा है? आपने ममता बनर्जी राम विलास पासवान और यहां तक ​​कि पीडीपी जैसी विपरीत विचारधारा के लोगों के साथ गठबंधन किया।

धर्म की बात ही नहीं करनी, पालन भी करना होगा: उद्धव

धर्म की बात ही नहीं करनी, पालन भी करना होगा: उद्धव

उद्धव ने कहा, धर्म की बात ही नहीं करनी है। इसका पालन करना होगा। धर्म केवल पुस्तकों में नहीं है। इसे वास्तविक जीवन में रहना चाहिए। देवेंद्र- जी, आपने मुझसे पूछा कि क्या मैंने बाला साहेब से वादा किया था कि मैं कांग्रेस के साथ सरकार बनाऊंगा। नहीं। मैंने ऐसा वादा नहीं किया है। मैंने ऐसा नहीं कहा। मैंने जो भी वादा किया था, उसे पूरा किया। हमने जो भी वादे किए हैं, उन्हें निभाऊंगा।

लंबे समय तक सहयोगी रह चुके शिवसेना-भाजपा

लंबे समय तक सहयोगी रह चुके शिवसेना-भाजपा

बता दें कि शिवेसना उग्र हिन्दुत्व की राजनीति करती रही है और महाराष्ट्र में लंबे समय तक भाजपा की सहयोगी रह चुकी है। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के बाद उसका भाजपा से गठबंधन टूट गया और शिवसेना ने एनसीपी और कांग्रेस की मदद से सरकार बनाई है। शिवसेना के कांग्रेस और एनसीपी के साथ जाने पर भाजपा लगातार सवाल उठाती रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+