विदेश में फंसे महाराष्ट्र के लोगों को वापस लाने के लिए उद्धव ठाकरे का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के निवासी विदेश में फंसे हैं, उनके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बड़ा ऐलान किया है। उद्धव ठाकरे ने घोषणा की है कि अगर आप महाराष्ट्र के निवासी हैं और विदेश में फंसे हैं और वापस आना चाहते हैं तो हम आपसे अपील करते हैं कि आप दिए गए फॉर्म को भरें, हम यह जानकारी विदेश मंत्रालय को भेजेंगे और पाबंदी हटने के बाद जल्द से जल्द आपको वापस लाने के लिए हम विदेश मंत्रालय के साथ को-ऑर्डिनेट करेंगे। बता दें कि इससे पहले सोमवार को विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया था कि विदेश में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने की प्रक्रिया 7 मई से शुरू की जाएगी।

Recommended Video

    Lockdown के बीच Corona संकट से निपटने के लिए Uddhav Thackeray का ये है प्लान | वनइंडिया हिंदी
    uddhav

    सरकार की ओर से कहा गया है कि सरकार विदेश से लोगों को चरणबद्ध तरीके से वापस लाएगी। लोगों को विमान और शिप के जरिए लाया जाएगा। इस दौरान स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा, जिसकी योजना तैयार कर ली गई है। सरकार की ओर से कहा गया है कि सभी भारतीय दूतावास और हाई कमिशन को इसके लिए सूचना दी गई है।

    सभी भारतीय दूतावास और हाई कमिश्नर को विदेश में फंसे भारतीय नागरिकों की लिस्ट तैयार करने के लिए कहा गया है। इस सुविधा का खर्च लोगों को वहन करना पड़ेगा। नॉन शेड्यूल कॉमर्शियल विमान कों को इसके लिए तैयारी करने को कहा गया है। लोगों को वापस लाने का काम 7 मई से शुरू किया जाएगा। बता दें कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने 17 मई तक के लिए सभी विमानों के संचालन पर रोक लगा दी है। लेकिन विदेश में फंसे लोगों को लाने के लिए एक सर्कुलर जारी किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+