Uday Bhanu Arrest: 'आतंकियों को पकड़ नहीं पाते, युवा नेता से खौफ', उदय भानु की गिरफ्तारी पर भड़की कांग्रेस
Uday Bhanu Chib Arrest: भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी पर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए इसे 'तानाशाही' करार दिया है। खेड़ा ने सवाल उठाया कि जो सरकार आतंकी हमलों के दोषियों को पकड़ने में नाकाम रहती है, वह शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों से क्यों डर रही है?
उन्होंने पुलवामा और पहलगाम जैसे हमलों का जिक्र करते हुए सरकार की प्राथमिकता पर गंभीर सवाल खड़े किए। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार आईना दिखाने वालों को जेल में डाल रही है, जो लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है।

पवन खेड़ा का प्रहार: आतंकवाद पर चुप्पी और प्रदर्शन पर सख्ती क्यों?
पवन खेड़ा ने उदय भानु चिब की गिरफ्तारी को सरकार की बुजदिली बताया है। उन्होंने कहा कि पुलवामा, पहलगाम और लाल किला हमले के मास्टरमाइंड अब भी आजाद हैं, लेकिन सरकार एक शर्ट उतारकर विरोध प्रदर्शन करने वाले युवा नेता से घबरा गई है। खेड़ा के अनुसार, शांतिपूर्ण विरोध करना संवैधानिक अधिकार है, लेकिन 'तानाशाह' सरकार सच से डरती है। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि वे जेल और दमनकारी नीतियों से पीछे हटने वाले नहीं हैं और जनता की आवाज बुलंद करते रहेंगे।
विपक्ष की आवाज कुचलने में जुटी है सरकार-जीतू पटवारी
जीतू पटवारी ने गिरफ्तारी की निंदा करते हुए कहा कि जब भी कोई युवा नेता जनता के मुद्दों पर आवाज उठाता है, तो उसे जेल भेज दिया जाता है। उन्होंने प्रधानमंत्री से पूछा कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत को लेकर दिए गए विवादित बयानों पर वे मौन क्यों हैं? पटवारी के अनुसार, नोटबंदी और जीएसटी जैसे फैसलों ने देश को पीछे धकेला है और अब सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए विपक्ष की आवाज कुचलने में जुटी है।
ये भी पढे़ं: कौन हैं Youth Congress के अध्यक्ष उदय भानु चिब? AI समिट 'शर्टलेस प्रदर्शन' के मास्टरमाइंड! अब हुई गिरफ्तारी
AI समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई
दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई दिल्ली के भारत मंडपम में 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' के दौरान युवा कांग्रेस द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में की गई है। दरअसल, शुक्रवार को समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। पार्टी की ओर से जारी बयान में आरोप लगाया गया कि पीएम ने "देश की पहचान के साथ समझौता" किया है। इसी विरोध प्रदर्शन और सुरक्षा प्रोटोकॉल के उल्लंघन को देखते हुए पुलिस ने यह कदम उठाया है।
ये भी पढे़ं: भोपाल में BJYM बनाम कांग्रेस आमने-सामने: AI समिट विवाद की गूंज, कांग्रेस मुख्यालय के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा
-
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक, अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
'बच्चे के लिए किसी के साथ भी सो लूंगी', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग बयान, लोग बोले- ये बाजार में -
Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा 'धोखेबाज', आधी रात को लिया बड़ा फैसला -
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
Divyanka Tripathi Love Story: गर्भवती हैं टीवी की 'ईशी मां'? शादी के 10 साल बाद बनेंगी मम्मी? कौन है पति? -
Silver Price Today: चांदी एक झटके में 4000 हुई महंगी,दिल्ली में 9000 टूटी, 10 ग्राम से 1 किलो तक का ताजा भाव -
LPG सिलेंडर के लिए e-KYC क्या सभी कस्टमर्स के लिए अनिवार्य है? पेट्रोलियम मंत्रालय का आया बड़ा बयान -
मंत्री हरदीप पुरी की बेटी और एपस्टीन विवाद: हाई कोर्ट सख्त—'24 घंटे में सब हटाओ', Himayani Puri क्या करती हैं? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना बढ़ा, चांदी लुढ़की, जानें क्या है आज मुंबई में ताजा भाव? -
TMC Candidate Full List: 291 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान,ममता बनर्जी भवानीपुर से मैदान में, किसे कहां से टिकट -
57 की उम्र में फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने उतारे सारे कपड़े, फिर शेयर की ऐसी तस्वीर, क्यों करना पड़ा ऐसा काम? -
Rajya Sabha Elections 2026 Results : NDA को मिली 22 सीटों पर जीत लेकिन बहुमत से अब भी दूर BJP, कैसे?












Click it and Unblock the Notifications