बेंगलुरू में उबर टैक्सी ड्राइवर ने महिला यात्री के साथ की गंदी हरकत, लिंक्डइन पर पोस्ट हुई वायरल
uber driver misbehaved with female
बेंगलुरू में एक बार फिर ऐसा मामला सामने आया है जिसके बाद टैक्सी ड्राइवर्स पर से लोगों का विश्वास उठ सा गया है। हम जिस घटना के बारे में बताने जा रहे हैं वो किसी प्राइवेट टैक्सी की नहीं है बल्कि Ride-hailing ऐप उबर की टैक्सी की है।
दरअसल, उबर ड्राइवर ने अपनी टैक्सी में सवार हुई एक महिला के साथ छेड़खानी और बदसलूकी कर एक बार फिर उबर ट्रैक्सी ड्राइवर की साख पर धब्बा लगा दिया है।

ये घटना कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू की है, जहां उबर ड्राइवर ने उसकी टैक्सी में बैठी महिला के साथ गंदी हरकत की। जिसके बाद कैब ड्राइवर द्वारा महिला के साथ किए गए अभद्र व्यवहार को महिला ने लिंक्डइन पोस्ट पर शेयर कर दिया था।
पोस्ट होने के बाद उबर ने ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की
शेयर किए जाने के बाद लिंक्डइन पोस्ट वायरल हो गई और उबर ने कथित तौर पर महिला यात्री से बदसलूकी करने पर ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की है।
महिला ने लिखी आप-बीती शेयर की
लिंक्डइन पर महिला ने जो पोस्ट लिखी उसमें उसने बताया कि बीटीएम सेकेंड स्टेज से जेपी नगर मेट्रो के लिए उसने उबर कैब बुक की थी। महिला ने आगे लिखा राइड बुक करने के बाद उबर ड्राइवर समय पर आया, पहले तो सब कुछ सामान्य लग रहा था लेकिन जब ड्राइवर ने एक अपरिचित रूट लिया तो उसने तुरंत उसने टोका और पूछा कि वो गलत रूट पर क्यों ले जा रहा है।महिला यात्री ने टोका और गूगल मैप से चलने की रिक्वेस्ट की।
महिला यात्री जब पैसे देने लगी तो...
हालांकि लड़की महिला इतना डर गई थी कि उसने अपने निर्धारित डेस्टिनेशन तक पहुंचने से पहले जल्दी ड्रॉप-ऑफ करने के लिए सोची। इसके बाद जब वो उतरने के बाद टैक्सी का किराया चुकाया तब टैक्सी ड्राइवर ने उसके निजी अंगों को टच कर दिया जिससे महिला को दर्द हुआ और वो बिलकुल डर गई।
सदमे में आई महिला
महिला यात्री ड्राइवर से डर कर तुरंत टैक्सी से दूर भाग गई और ऐसी जगह की तलाश करने लगी जहां पर लोगों की भीड़ हो। आखिरकार उसने खुद को बचा तो लिया लेकिन वो सदमा में आ गई और जिसके कारण वो कुछ देर के लिए सोच-समझ पाने की स्थिति में ही नहीं थी।












Click it and Unblock the Notifications