Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सुप्रीम कोर्ट ने बताया कैसे ऑनलाइन आंकड़े आपको कर सकते हैं प्रभावित

सुप्रीम कोर्ट ने राइट टू प्राइवेसी मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि फेसबुक, उबर को सबकुछ पता है, लोगों की आदतों का अंदाजा इन आंकड़ों से लगाया जा सकता है।

नई दिल्ली। इंटरनेट की दुनिया ने पिछले कुछ समय में जितनी जानकारी लोगों को मुहैया कराई है, शायद ही मानवीय इतिहास में इतनी जानकारी कभी मुहैया कराई गई होगी। फेसबुक हमारे दोस्तों को जानता है, उबर हमारी लोकेशन को जानता हूं, अलीबाबा हमारी खरीददारी की आदतों को जानता है। यह तमाम बातें सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ ने राइट टू प्राइवेसी के मामले की सुनवाई करते हुए कही हैं।

sc

जस्टिस कौल ने कहा कि उबर यह जानता है कि हम कहां हैं, हम किन जगहों पर अक्सर जाते हैं, फेसबुक को इस बात का पता है कि हमारे दोस्त कौन हैं, जबकि अलीबाबा हमारी खरीददारी की आदतों को भी जानता है, एयरबीएनबी यह जानता है कि हम कहां यात्रा कर रहे हैं। यह तमाम जानकारी इन माध्यमों पर उपबल्ध हैं। उबर जोकि दुनिया की सबसे बड़ी टैक्सी कंपनी है और उसके पास कई भी वाहन नहीं है।

डिजिटल युग में हैं हम

फेसबुक दुनिया की सबसे लोकप्रिय मीडिया कंपन है जोकि किसी भी तरह का कंटेंट तैयार नहीं करती है, अलीबाबा जोकि खरीरददारी के लिए सबसे अधिक लोकप्रिय चेन है, उसके पास खुद का कोई सामान नहीं है, स्टॉक नहीं है। एयरबीनएबी दुनिया की सबसे बड़ी होटल मुहैया कराने वाली कंपनी है जिसके पास खुद का एक भी होटल नहीं है। एक तरफ जहां हम डिजिटल इकॉनोमी की ओर बढ़ रह हैं और इंटरनेट आधारित सुविधाओं पर निर्भर हो रहे हैं तो दूसरी तरफ हम डिजिटल युग को सक्रिय या निष्क्रिय रूप से लोगों के जीवन में पहुंचा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- Right to privacy- अपने ही पिता के फैसले के खिलाफ खड़े हुए जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़

आंकड़ें कर सकते हैं प्रभावित

जस्टिस कौल ने कहा कि डिजिटल युग में तमाम आंकड़ों का विश्लेषण कंप्यूटर के जरिए जा सकता है, ताकि लोगों के व्यवहार और आदतों का पता लगाया जा सके, लोग क्या पसंद करते हैं, कहां जाना चाहते हैं। ऐसे में इन आंकड़ों की जानकारी काफी अहम हो जाती है, अगर यह आंकड़े गलत लोगों के हाथ में लग जाएं तो वह अपने लाभ के लिए लोगों को लुभाने के लिए प्रचार कर सकते हैं। जस्टिस कौल ने कहा कि एक व्यक्ति की जानकारी दूसरे व्यक्ति को उसपर अधिकार करने की ताकत देती है। इस तरह के आंकड़ों के जरिए फैसलों प्रभावित किया जा सकता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+