रानू मंडल के बाद सोशल मीडिया पर छाया लखनऊ का ये उबर ड्राइवर, नजर के सामने...गाकर मचाया धमाल

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के स्टेशन पर सुर कोकिला लता मंगेशकर के गाने को गाकर इंटरनेट सनसनी बनीं रानू मंडल आज संगीतकार हिमेश रेशमिया के साथ काम कर रही हैं, उनके साथ अब कई फिल्मी हस्तियों ने काम करने की इच्छा जताई है, फिलहाल देर से ही सही रानू मंडल आज सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही हैं, वैसे आपको बता दें कि रानू मंडल के बाद इन दिनों एक उबर ड्राइवर का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सुर्खियां बना हुआ है।

इस उबर ड्राइवर की आवाज के दीवाने हुए लोग...

वायरल हो रहा वीडियो लखनऊ के उबर ड्राइवर विनोद का है, जो कि मशहूर गायक कुमार सानू के हिट नंबर 'नजर के सामने' गा रहे हैं, उनकी आवाज सुनकर कोई नहीं कह सकता कि उन्होंने संगीत नहीं सिखा है, उनकी और कुमार सानू की आवाज मिलती जुलती है।

55 सेकंड के वीडियो ने मचाया धमाल

ड्राइवर ने इस गाने को कैब के अंदर माइक पर गाया है, 55 सेकंड के इस वीडियो को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि 90 के दशक में आई फिल्म आशिकी का 'नजर के सामने' सॉन्ग भी काफी पॉपुलर हुआ, इस गाने को कुमार सानू ने गाया था।

जिसने भी सुना बस...हैरान रह गया

ट्विटर यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- 'लखनऊ में उबर ड्राइवर विनोद जी से मिला, जो शानदार सिंगर हैं, मैंने उनसे राइड के बाद मेरे लिए गाना गाने के लिए कहा और क्या चाहिए. कृप्या करके ये वीडियो देखें और इनको फेमस कर दीजिए. उनका खुद का यूट्यूब चैनल भी है.' इस वीडियो के बाद उन्होंने विनोद के कई यूट्यूब वीडियो भी टैग किए हैं।

लोग हुए ड्राइवर के मुरीद

लोग विनोद के आवाज की तारीफ कर रहे हैं और उन्हें उनके स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं और उन्हें मुंबई जाने के लिए कह रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+