उबर के एक और ड्राइवर ने विदेशी महिला से की अश्लील हरकत

मुंबई। ऐप के जरिए टैक्सी सेवा मुहैया कराने वाली कंपनी उबर एक बार फिर विवादों में घिर गई है। उबर के एक 32 वर्षीय ड्राइवर शहबाज शेख को एक विदेशी महिला से छेड़खानी के लिए मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह महिला मुंबई में काम करती है, जिसने बांद्रा के पाली हिल से वर्सोवा जाने के लिए बुधवार की रात को कैब बुक की थी। उस समय वह अकेली थी, जब उसके साथ ड्राइवर ने छेड़खानी की।

uber

इस बात का खुलासा पीड़िता की एक दोस्त ने फेसबुक के जरिए गुरुवार को किया है। मामले का खुलासा होते ही उबर ने उस ड्राइवर को तुरंत ही सस्पेंड कर दिया है। पीड़िता की दोस्त ने खार पुलिस थाने में इसकी शिकायत भी दर्ज करानी चाही, लेकिन उसे सांताक्रूज पुलिस थाने भेज दिया गया, जहां ड्राइवर के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई और फिर गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

फेसबुक पोस्ट में क्या लिखा महिला ने

महिला ने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा है- 'मेरी दोस्त ने मुझसे पूछा कि क्या उबर टैक्सी से जाना महिलाओं के लिए सुरक्षित है? इस सवाल पर मैंने और मेरी कई साथियों ने उसे कहा कि वह मुंबई जैसे शहर में है और उसे घबराने की कोई जरूरत नहीं है। दुर्भाग्य से हम सभी गलत निकले।'

महिला ने पोस्ट में आगे लिखा- 'शुरुआत में तो ड्राइवर ने मेरी दोस्त से अच्छे से बात की। बाद में ड्राइवर ने कहा कि मुंबई की सड़कें काफी खराब हैं, वह चाहे तो आगे आकर उसके पास वाली सीट पर बैठ सकती है। जब उसने मना कर दिया तो ड्राइवर ने कहा कि उसे बैक मिरर से पीछे का कुछ भी ठीक से नहीं दिख रहा है और गाड़ी रोक कर पीछे के शीशे को साफ करने की इजाजत मांगी। हालांकि, वह बहुत डर रही थी, लेकिन उसने ड्राइवर को शीशा साफ करने की इजाजत दे दी। वह उस समय चौंक गई जब वह पिछली सीट का दरवाजा खोलकर शीशे को अंदर से साफ करने की बात कहने लगा। इसके साथ ही ड्राइवर ने उसकी जांघ पर हाथ रखकर फेरने लगा।'

महिला के अनुसार उस लड़की के साथ ड्राइवर जबरदस्ती करने लगा और जब उसने शोर मचाना शुरू किया, तब जाकर ड्राइवर अपनी सीट पर गया। उबर के एक प्रवक्ता ने कहा- हमने ड्राइवर को सस्पेंड कर दिया है और उसकी सारी जानकारियां पुलिस को दे दी हैं, ताकि छानबीन करके उचित कार्रवाई की जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+