उबर ड्राइवर की महिला से बदसलूकी, कहा- गर्मी लगे तो मेरी गोद में आ जाओ
नई दिल्ली। दिल्ली की एक महिला ने उबर कैब के ड्राइवर पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। मंगलवार को पेशे से पत्रकार इस महिला ने ट्वीट कर उबर से इसकी शिकायत की है। उन्होंने कहा है ड्राइवर की बदतमीजी के लिए उस पर कार्रवाई हो। उबर ने महिला से माफी मांगते हुए मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया है।

पति के साथ जा रही थी महिला
दिल्ली में रहने वाली महिला अमृता दास ने ट्विटर पर लिखा कि उबर के ड्राइवर ने उनके साथ बदतमीजी की है। ड्राइवर का बर्ताव इतना खराब था कि जब उससे एसी चलाने को कहा तो उसने घटिया भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा कि गर्मी है तो मेरी गोद में बैठ जाओ। दास के साथ ये मंगलवार को हुआ। उन्होंने बताया कि यह घटना तब हुई, जब मैं अपने पति के साथ जा रही थी।
एसी चलाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी
ड्राइवर की शिकायत करने वाली महिला पत्रकार का कहना है कि 19 मार्च को उबर कैब से अपने पति के साथ वह कहीं जा रही थीं। रास्ते में जब उन्होंने कैब ड्राइवर से एसी ऑन करने को कहा तो वो बदसलूकी करने लगा। महिला का कहना है कि ड्राइवर ने राइड शुरू करने के थोड़ी ही देर बाद ही ट्रिप खत्म कर दिया और महिला से कैब से उतरने को कहा।

उबर ने दिया कार्रवाई का भरोसा
महिला ने ड्राइवर पर कार्रवाई करने की मांग की है। जिसके जवाब में उबर न ट्वीट करके घटना पर दुख जताया है और कार्रवाई का भरोसा दिया है। कंपनी ने कहा है कि मामले को लेकर ईमेल से जवाब भेजा गया है। घटना पर ड्राइवर का पक्ष सामने नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications