दिल्ली पुलिस से मुठभेड़ के बाद बब्बर खालसा के दो आतंकी गिरफ्तार
दिल्ली: बब्बर खालसा के दो आतंकी मुठभेड़ के बाद अरेस्ट
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सोमवार क मुछभेड़ के बाद बब्बर खालसा इंटरनैशनल (बीकेआई) संगठन के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में आतंकियों और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के बीच फायरिंग हुई, जिसके बाद ये गिरफ्तारियां हुई हैं। बताया गया है कि दोनों ओर से गोलियां चली हैं।
Recommended Video
Delhi BKI Terroriost: Delhi Police ने मुठभेड़ के बाद BKI के दो आतंकी किए गिरफ्तार | वनइंडिया हिंदी

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने बताया है कि गिरफ्तार किए गए आतंकियों के नाम भूपेंदर उर्फ दिलावर सिंह और कुलवंत सिंह हैं। दिल्ली पुलिस का कहना है कि उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। जिसमें दोनों के पास से छह पिस्टल और 40 कारतूस भी हैं। पुलिस ने इन दोनों के पंजाब में भी वान्टेड होने की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications