जम्मू कश्मीर: बनिहाल के SSB कैंप पर हमले में दो आरोपी आतंकी किए गए गिरफ्तार
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर पुलिस ने दो आंतिकियों को गिरफ्तार किया है। ये आतंकी हाल ही में हुए रामबन जिले में बनिहाल के हमले के जिम्मेदार हैं। गिरफ्तार आतंकियों की पहचान आरिफ और गजनफर के तौर पर हुई है। इन आतंकियों से जो हथियार बरामद किए गए हैं उनमें हमले के दौरान छीन ली गई एक ए के असॉल्ट राइफल, एक इंसास राइफल सहित दो सर्विस राइफल शामिल हैं। गौरतलब है कि बनिहाल में आतंकवादियों ने सशस्त्र सीमा बल के कैंप पर हमला बोला था। इस हमले में एसएसबी के हेड कांस्टेबल शहीद हो गए थे, जबकि कई जवान घायल हो गए थे। पुलिस ने जानकारी दी कि गजनफर और आरिफ को बनिहाल के जंगलों से गिरफ्तार किया है अभी तीसरे आंतकी की तलाश जारी है। आरिफ कंस्ट्रकशन कंपनी में हेल्पर के तौर पर काम करता था।'


डोडा किश्तवाड़ के डीआईजी बसंत रथ ने कहा कि हमने उन्हें 30 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया। इसके लिए उनके परिजनों से बात चीत की गई।











Click it and Unblock the Notifications