Kashmir: सेना ने दो आतंकियो को किया गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 को खत्म किए जाने के बाद पाकिस्तान लगातार यहां पर हिंसा भड़काने की कोशिश कर रहा है। जानकारी के अनुसार दो पाकिस्तानी आतंकवादियों को भारतीय सना ने गिरफ्तार किया है जोकि लाइन ऑफ कंट्रोल से जम्मू कश्मीर के भीतर घुसने की कोशिश कर रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि दोनों आतंकियों को उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब सीमा पार से जम्मू कश्मीर में घुसने की कोशिश कर रहे थे। जिन दो आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है उनके नाम नजनीन खोखर (25) और खलील अहमद (36) है। इन्हें पिछले हफ्ते गुलमर्ग के पास से गिरफ्तार किया गया है। दोनों ही आतंकियों से पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार दोनों ही आतंकियों का संबंधद आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा से है। दोनों ही आतंकियों ने लश्कर के ट्रेनिंग कैंप से ही हथियार चलाने की ट्रेनिंग ली थी। रिपोर्ट के अनुसार इन दोनों ही आतंकियों को भारती सेना को निशाना बनाने के लिए भेजा गया था। आतंकियों से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि अहमद पाकिस्तान के रावलपिंडी शहर का रहने वाला है। जबकि खोखर क्वेटा का रहने वाला है। दोनों ही आतंकियों ने पूछताछ में बताया कि भारत में घुसपैठ करने के लिए 50 आतंकियों को ट्रेनिंग दी गई है। आतंकियों के इस खुलासे के बाद भारतीय सेना ने सुरक्षा को और भी बढ़ा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications