धर्मशाला: दो सहेलियों ने जहर खाकर मौत को गले लगाया
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्थित धर्मशाला में दो युवतियों ने एक साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने यह खौफनाक कमद क्यों उठाया,इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। पुलिा मौका पर छानबीन कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक जिला कांगड़ा के धर्मशाला नगर के अप्पर सकोह इलाके में यह दोनों युवतियां इकठ्ठे रह रही थीं, व यहां एक साल से एमबीए कर रही थीं। युवतियां मूल रूप से राज्य के हमीरपुर जिले के बड़सर की रहने वाली बताई जा रही हैं। अंदेशा जताया जा रहा है कि उन्होंने अपने कमरे में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। लेकिन जब इस बारे में मकान मालिक को पता चला तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया था।

दोनों छात्राओं की उम्र 21 और 22 साल है। अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। कांगड़ा के एसपी संतोष पटियाल का कहना है कि मामले के बारे में सूचना मिली थी। युवतियों की पहचान वंदना और ईशा के रूप में हुई है। परिजनों को सूचना दी गई है। वह धर्मशाला पहुंच गए हैं।
मृतक युवतियों का मेडिकल कॉलेज टांडा में पोस्टमार्टम हुआ। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा होगा। इसके बाद ही शवों को परिजनों को सौंपा जायेगा। पुलिस पता लगाने की कोशिशों में जुटी है कि क्या उन्होंने खुद जहर खाया या फिर उन्हें जहर देकर मारा गया।












Click it and Unblock the Notifications