गुरुग्राम: एंबुलेंस को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में दो सगी बहनों की मौत

नई दिल्ली। हरियाणा के गुरुग्राम में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। खेरकी धौला कुआं टोल प्लाजा के पास हुए इस हादसे में दो महिलाओं की जान चली गई। दरअसल यहां के ट्रेक ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी जिससे एंबुलेंस में मौजूद महिलाओं की जान चली गई। खबर है कि ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया लेकिन पुलिस ने ट्रेक को जब्त कर लिया है। खांडसा गांव की रहने वाली 25 साल की बेबी और उसकी 17 साल की बहन सोनम एंबुलेंस से गुरुग्राम जा रहे थे।

two sisters killed in road accident in gurugram, truck hits the ambulance

सोनम को गुरुवार से ही तेज बुखार था जिसे परिवार ने आईएमटी मानेसर में भर्ती कराया। यहां सोनम को 5 घंटे तक भर्ती करने के बाद डॉक्टरों ने उसे बड़े अस्पताल ले जाने की राय दी। इसके बाद बेबी सोनम को लेकर गुरुग्राम की ओर एंबुलेंस के जरिए निकली थी।

आधी रात 2.15 बजे जैसे ही एंबुलेंस ने टोल प्लाजा पार किया पीछे से ट्रक ने एंबुलेंस को जोरदार टक्कर मार दी। एंबुलेंस का दरवाजा टूट गया और बेबी बाहर आ गिरी और बाद में उसी ट्रक के टायर के नीचे दब गई। उसके पेट पर गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल सोनम को पास के सिविल अस्पताल में ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। धारा 279, 304 ए और 336 के तहत खेरकी धौला पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। बता दें कि दिल्ली गुरुग्राम जैसी जगह पर ट्रक ड्राइवरों की ये लापरवाही आम हो गई है। गाड़ियों का टक्कर मार मौके से भाग जाने की कई खबरें आती हैं।

यह भी पढ़ें-VIDEO: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, 15 फीट हवा में उड़ा शख्स

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+