अमृतसर: शादी समारोह में ताबड़तोड़ चली गोलियां, 2 लोगों की मौत
अमृतसर। पंजाब के अमृसतर में एक शादी समारोह के दौरान दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ गोलियां चली। इस गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई। अमृतसर के घरिंडा के एसबी रिसोर्ट में सोमवार रात शादी समारोह के दौरान दो गुटों के बीच झड़प हो गई और बात फायरिंग तक पहुंच गई।

खापड़खेड़ी के रहने वाले लवप्रीत सिंह की बड़ी बहन की शादी थी। शादी में लड़की के बड़े भाई गुरप्रीत ने अपने दोस्त हरविंदर को बुलाया था। हरविंदर की शादी में मौजूद कुछ लोगों से रंजिश थी। जिसके बाद दोनों गुट आपस में भिड़ गए और फायरिंग शुरू हो गई। अचानक हुई फायरिंग से समारोह में भगदड़ मच गई। इस फायरिंग में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 लोग जख्मी हो गए।
मरने वालों की पहचान 40 साल के हरविंदर 45 साल के मनप्रीत सिंह के तौर पर हुई है। वहीं दुल्हन के दो भाई गुरप्रीत, रणबीर और एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने मौके से कई राइफल बरामद किए।












Click it and Unblock the Notifications