तेलंगाना: वारंगल सेंट्रल जेल से दो कैदी फरार, सर्च ऑपरेशन शुरू
बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं। उनमें से एक राजेश यादव नाम का कैदी हत्या के मामले में सजा काट रहा था।
हैदराबाद। तेलंगाना के वारंगल जिले में शनिवार सुबह सेंट्रल जेल से दो कैदियों के भागने से जेल प्रशासन में हड़कंप मचा है। दोनों कैदी चादरों को जोड़कर उनके सहारे दीवार पार करने में कामयाब रहे। दोनों आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगा दी गई हैं।

बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं। उनमें से एक राजेश यादव नाम का कैदी हत्या के मामले में सजा काट रहा था जबकि दूसरा कैदी सैनिक सिंह घरेलू हिंसा के चलते जेल में बंद था।
कैदियों के फरार होने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। आस-पास के इलाकों में गहरी छानबीन की जा रही है। फिलहाल मामले को लेकर ज्यादा जानकारी का इंतजार है।
बता दें कि कुछ दिन पहले भोपाल में भी जेल से सिमी के आठ संदिग्ध आतंकियों के भागने की खबर आई थी। बाद में उन सभी को एनकाउंटर में मार दिया गया था। एनकाउंटर को लेकर काफी विवाद भी बढ़ा है। विपक्ष ने आरोप लगाया है कि एनकाउंटर फर्जी है।












Click it and Unblock the Notifications