राहुल गांधी ने फिर पीएम पर बोला हमला, कहा- मोदी की पूजा से 2 लोगों की इच्छा होती है पूरी

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लगातार बीजेपी नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर निशाना साध रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने एक बार से पीएम मोदी पर निजीकरण को लेकर हमला बोला।

Rahul Gandhi in Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लगातार बीजेपी नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर निशाना साध रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने एक बार से पीएम मोदी पर निजीकरण को लेकर हमला बोला। उन्होंने बिना नाम लिए भारत दो बड़े उद्योगपतियों को लेकर कहा कि यहां तपस्या नहीं पीएम मोदी की पूजा से सब कुछ हासिल हो जाता है। राहुल गांधी ने कहा कि रेलवे, एयरपोर्ट, बंदरगाह, सड़क और बिजली समेत सब कुछ अब उनके ही हाथ में है।

Congress MP Rahul Gandhi

मंगलवार में मध्य प्रदेश में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आयोजिक एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने मौजूदा केंद्र सरकारी निजीकरण की नीति तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि तपस्या या मेहनत करने वालों को सरकार से कुछ हासिल नहीं होता। लेकिन दिनभर पीएम मोदी की पूजा करने वाले दो लोग ऐसे हैं जिन्हें सब कुछ हासिल हो जाता है। राहुल गांधी ने ये बात भारत के दो बड़े व्यवसायियों अडानी और अंबानी ग्रुप का नाम लिए बिना कहा।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "तपस्या करने वालों को सरकार से कुछ नहीं मिलता। दो लोग दिन भर पीएम मोदी की पूजा करते हैं और जो चाहते हैं वो पा लेते हैं. रेलवे, एयरपोर्ट, बंदरगाह, सड़क, बिजली सब कुछ उन्हें उपलब्ध कराया जा रहा है"।

राहुल गांधी ने 'भारत जोड़ो यात्रा' को आगे बढ़ाने लिए अपनी पूरी ताकत झोंकी है। इसके लिए उन्होंने राज्यों में चुनाव प्रचार से उन्होंने दूरी बना ली है। राहुल गांधी ये मानते हैं कि ये यात्रा कांग्रेस के लिए काफी अहम है। इस पैदल मार्च के तहत 2,000 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करने के बाद रविवार को मध्य प्रदेश के इंदौर जिले पहुंचे। मंगलवार को वे तीसरे दिन मध्य प्रदेश में रहे। बता दें कि राहुल गांधी ने 7 सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू की थी। कांग्रेस के इस अभियान से जुड़कर राहुल देश से जुड़े बेरोजगारी, मंहगाई, निजीकरण समते कई मुद्दे उठा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+