बेंगलुरु: फिल्म शूटिंग के दौरान सिलेंडर में ब्लास्ट, दो लोगों की मौत

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि बेंगलुरु के बालागुर में फिल्म रानम की शूटिंग के दौरान गैस सिलेंडर फट जाने की वजह से दोनों लोगों की मौत हो गई है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि सिलेंडर में ब्लास्ट किस वजह से हुआ और इसमें कितने लोग घायल हुए हैं।

Two people die in cylinder blast in Bengaluru during Ranam movie shooting

जानकारी के लिए बता दें कि कनकपुरा श्रीनिवास इस फिल्म के निर्माता हैं और चेतन फिल्म में एक्टर की भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म दो भाषाओं में आने वाली है जिसमें एक कन्नड़ और दूसरा तेलुगु है। हालांकि अभी तक इस संबंध में किसी का आधिकारिक बयान भी सामने नहीं आया है। घटना से जुड़ी अधिक जानकारी का अभी इंतजार है।

इधरउत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में गुरुवार को सिलेंडर में धामके की वजह से अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक दुकान में रखे ऑक्सीजन सिलेंडर में अचानक जोरादार धमाका हो गया। जिसकी वजह से चपेट में आए लोगों में से पांच की मौत हो चुकी है। जबकि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने जांच शुरू कर दी है। वहीं ब्लास्ट में दुकान पूरी तरह से नष्ट हो गई है।

यह भी पढ़ें- Big News: अगले हफ्ते महंगी होगी रसोई गैस, सरकार के फैसले से इतने रुपए बढ़ेगी कीमत!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+