Big News: अगले हफ्ते महंगी होगी रसोई गैस, सरकार के फैसले से इतने रुपए बढ़ेगी कीमत!
महंगी होगी रसोई गैस,सरकार के फैसले से इतने रुपए बढ़ेगी कीमत!
नई दिल्ली। अगले हफ्ते से आपके किचन का बजट बिगड़ने वाला है। अगले हफ्ते से रसोई गैस महंगा होने वाली है। सरकार के फैसले की वजह से आप पर महंगाई की मार पड़ने वाली है। जी हां आने वाले हफ्ते में PNG और CNG की कीमत में इजाफा होने वाला है। दरअसल सरकार ने डॉमेस्टिक नेचुरल गैस की कीमतों में 10 फीसदी तक की बढ़ोतरी का फैसला लिया है। इस बढ़ोतरी का असर पीएनजी और सीएनजी गैस पर पड़ना तय है। ऐसे में रसोई गैस के बिल में बढ़ोतरी होगी।

रसोई गैस होगी महंगी
केंद्र सरकार ने नेचुरल गैस की कीमतों में 10 फीसदी की बढ़ोतरी का फैसला लिया है। अप्रैल-सितंबर में नैचुरल गैस कीमत 3.36/MMBtu डॉलर से 3.69/MMBtu डॉलर हो गई है। कीमत में हुई बढ़ोतरी 1 अप्रैल से लागू होगी, जिसके बाद पीएनजी और सीएनजी की कीमत बढ़नी तय है। यह बढ़ोत्तरी 1 अप्रैल 2019 से लागू होंगी।

आपकी जेब पर सीधा असर
नेचुरल गैस की कीमत बढ़ने से CNG और घरों में कुकिंग गैस के तौर पर इस्तेमाल होने वाले पाइप्ड नेचुरल गैस यानी PNG की कीमतें बढ़ जाएंगी। कीमतें बढ़ने से पीएनजी का बिल बढ़ता चला जाएगा और आपके घर का बजट बिगड़ सकता है।

यहां भी होगा असर
न केवल रसोई गैस और सीएनजी की कीमतें बढ़ने वाली है बल्कि रेटिंग एजेंसी केयर की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक यूरिया और पेट्रोकेमिकल की मैन्युफैक्चरिंग की लागत भी बढ़ेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि इस इंडस्ट्री में नेचुरल गैस फीडस्टॉक के तौर पर इस्तेमाल होता है। ऐसे में नेचुरल गैस की कीमत में बढ़ोतरी का असर यहां भी दिखेगा।












Click it and Unblock the Notifications