मुंबई: एक ही ट्रैक पर आ गईं दो मोनो रेल, हो सकता था बड़ा हादसा
मुंबई। शनिवार को मुंबई में एक बड़ा हादसा होते-होते उस समय रह गया, जब दो मोनोरेल एक ही ट्रैक पर आ गईं। यह दोनों ट्रेन एक ही ट्रैक पर एक दूसरे के आमने सामने आ गईं। हालांकि, कोई एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में किसी को भी कोई चोट नहीं लगी है, सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

यह घटना मुंबई के चेंबूर में हुई। अभी तक मिली रिपोर्ट के अनुसार यह बात सामने आई है कि इस घटना का कारण तकनीकी गलती है। दोनों ट्रेनों में टक्कर होने से ठीक पहले इन्हें रोकने में सफलता पाई जा सकी। अभी तक यह पता नहीं चल सकता है कि उस समय ट्रेन में कितने लोग सवार थे। मुंबई मेट्रोपोलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी ने इसके पीछे का कारण तकनीकी गलती होना बताया है।

मुंबई मोनोरेल की शुरुआत भारत में 2014 में हुई थी। यह चेंबूर से लेकर वडाला तक के 8.93 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर चलती है। मोनोरेल की शुरुआत से पहले ही इससे जुड़े दो हादसे हो चुके हैं। पहले हादसे में जून 2011 में 50 टन की एक बीम आरसीएफ रोड पर कंस्ट्रक्शन के दौरान गिर गई थी, जिसमें दो मजदूरों की मौत हो गई थी। वहीं दूसरी ओर जुलाई 2012 में शांतिनगर स्लम एरिया में एक स्लैब गिर गई थी, जिसमें 6 लोग दब गए थे और 1 व्यक्ति की मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications