VIDEO: लोकसभा में स्पीकर की कुर्सी के कितने पास पहुंच गया था शख्स, देखिए संसद के भीतर का वीडियो

संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। आज लोकसभा की कार्यवाही के दौरान सदन की सुरक्षा में एक बड़ी चूक देखने को मिली। लोकसभा की दर्शक दीर्घा में बैठे दो व्यक्ति सदन की कार्यवाही के बीच में कूद पड़े। जिसके बाद सदन के अंदर अफरातफरी का माहौल बन गया।

दर्शक दीर्घा से आया शख्स स्पीकर की कुर्सी के बिल्कुल पास पहुंच गया। मार्शल द्वारा उस शख्स को रोका गया और सदन से बाहर किया गया। इस घटना के बाद सदन में हल्का हंगामा हुआ और सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया। इस घटना का वीडियो सामने आया है।

Lok Sabha Security Breach

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि लोकसभा की कार्यवाही के बीच में कूदा शख्स स्पीकर की कुर्सी के कितने करीब पहुंच चुका है। इस घटना ने संसद की सुरक्षा को लेकर एकबार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। आज ही के दिन 22 साल पहले संसद पर हुई आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स जिसने ब्लू जींस और जैकेट पहन रखी है, सांसदों की सीट पर कूदता-फांदता स्पीकर की चेयर की ओर बढ़ रहा है। सभी सांसद इधर उधर भागते और कुछ उसे पकड़ने की कोशिश करते भी नजर आ रहे हैं। दोनों आरोपियों ने संसद में नारे लगाते हुए कलर स्मोक छोड़ा।
जिसके बाद सदन में मौजूद मार्शल ने आनन फानन में शख्स को सदन से बाहर निकाला। इस घटना के बाद सदन में हंगामा होने लगा और स्पीकर ने कार्यवाही को स्थगित कर दिया।

बुधवार, 13 दिसंबर को लोकसभा की कार्यवाही चल रही थी। पश्चिम बंगाल के मालदा उत्तर से सांसद खगेन मुर्मू अपना भासन पढ़ रहे थे। स्पीकर की कुर्सी पर राजेंद्र अग्रवाल विराजमान थे। तभी अचानक दर्शक दीर्घा में बैठा अंजान शख्स बीच में कूद पड़ा। वो तेजी से स्पीकर की कुर्सी की ओर बढ़ने लगा।

बताया जा रहा है कि लोकसभा की विजिटर गैलरी से कूदे अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर गैस उत्सर्जित करने वाली सामग्री फेंकी। जिसके बाद सदन में हंगामा हुआ और सदन को स्थगित कर दिया गया। जिसके बाद घटना में शामिल दोनों आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।

यह देखें: Lok Sabha Security Breach: लोकसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक, 2 युवक अंदर कूदे, गैस छोड़ने वाली चीज फेंकी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+